नवीनता के साथ होगा बीकानेर का उद्योग क्राफ्ट मेला, खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम बना ऑनलाइन सहयोगी Bikaner Hindi Bikaner News, Bikaner Latest News, Bikaner Hindi News, Bikaner English News, Business News"> <font color="#000000" size="2">नवीनता के साथ होगा बीकानेर का उद्योग क्राफ्ट मेला, खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम बना ऑनलाइन सहयोगी Bikaner Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India

www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


नवीनता के साथ होगा बीकानेर का उद्योग क्राफ्ट मेला, खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम बना ऑनलाइन सहयोगी
30 Jan 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

Hindi to English and English to Hindi to Dictionary राजस्थान का दूसरा सबसे बडा उद्योग मेला बीकानेर उद्योग क्राफ्ट मेला २००७ स्थानीय सादुर्ल क्लब मैदान में दिनांक ०५ फरवरी, २००७ को प्रारम्भ हो रहा है। मेले के सम्बन्ध में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री आर.एस.अवस्थी ने बताया की उद्योग क्राफ्ट मेले को अन्तराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है तथा इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया की मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उद्योग सघ हर संभव सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया की गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उद्योग मेला डोम स्ट्रेक्चर में लगाया जा रहा है चार डोम में विभिन्न प्रकार के २२० स्टॉले लगाई जा रही है। लगाई जाने वाली स्टॉलों में मुख्य आर्कषण, राजस्थान के विभिन्न जिलो एवं कच्छ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं आध्र-प्रदेश आदि राज्य की हैण्डीक्राफ्ट, वुलन, लेदर, रेडिमेड गारमेंट, कारपेट, घरेलू उत्पाद, इलेक्टोनिकल्स उत्पाद की स्टॉले लगवाई जा रही है। लगाये जाने वाले डोम में करपोरेट जगत की नामी गिरामी कम्पनियाँ/वित्तीय संस्थान जिनमें स्टेट बैंक बीकानेर एण्ड जयपुर, ठैछस्, भ्क्थ्ब्, भारत पेट्रोलियम, भारतीय जीवन बीमा एवं बिडला सन लाइफ सहित विभिन्न बीमा कम्पनियां भी भाग ले रही है। मेले में पहली बार सीमा सडक सुरक्षा संगठन (चेतक) बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर इंजीनियरींग कॉलेज, मरूधर इंजीनियरींग कॉलेज भाग ले रहे है। इसी प्रकार मेले में पहली बार राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र बीकानेर द्वारा निर्मित उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। मेले में भदोई के कारपेट, भुसावर के आचार, मध्यप्रदेश चंदेरी की साडया, पानीपत के हैण्डलूम, फिरोजाबाद के ग्लास वर्क, पंजाब के फुलकारी, जयपुर जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट आदि आकर्षक झूले भी लगाये जा रहे है जिसमें मुख्य आर्कषण मौत का कुआ, कोलम्बस बोट डासिंग गर्ल आदि होंगे। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दिनांक ०६ फरवरी को बाल वर्ग की बुगी-बुगी डान्स प्रतियोगीता का आयोजन किया जाएगा ०७ फरवरी को सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सांवर लाल रंगा की भजन संध्या, ०८ फरवरी को अखिल भारतीय मुशायरा होगा जिसमें सुप्रसिद्ध शायर शीन काफ निजाम शिरकत करेंगे, ०९ फरवरी को टेलेन्ट सर्च के अन्तर्गत युवा प्रतिभाएँ अपनी प्रस्तुतियाँ देंग। इसी क्रम में १० फरवरी को आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शालिनी सरगम (दिल्ली) लटूरी लट्ट (टूंडला) संजय शुक्ला (कोटा) गोपीनाथ ’’चर्ची‘‘ (गंगापुर) प्रहलाद ’’नवीन‘‘ (चितौडगढ) तथा सुरेन्द्र शर्मा ’’सार्थक‘‘ (डीग, भरतपुर) आदि कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे, ११ फरवरी को वीणा म्युजिक (जयपुर) के कलाकारों द्वारा राजस्थानी कला लोक गीतों एवं लोक नृत्यों की भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी । १२ फरवरी को बच्चों का बुगी-बुगी/टेलेन्ट प्रतियोगिता का फाइनल होगा। १४ फरवरी को सम्मापन कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण किया जावेगा। मेले मे ख्याति प्राप्त ’’ बीकाजी‘‘ के विभिन्न उत्पादों सहित स्वादिष्ट व्यंजनों की विभिन्न स्टॉले भी लगाई जावेगी । मेले में प्रतिदिन २० हजार से अधिक लोगो के अवलोकन तथा १० करोड तक की बिक्री का अनुमान है। इनके साथ ही दोपहर के कार्यक्रम में महिलाओं के लिए दिनांक ०९ फरवरी को दोपहर ४ से ६ बजे तक महेंदी प्रतियोगिता, १० फरवरी को दोपहर ४ से ६ बजे तक महिलाओं का एक मिनट शो का कार्यक्रम और ११ फरवरी को ४ से ६ बजे तक रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।  




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Restaurant Software by Pelagian Softwares
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com