डीआरएम द्वारा शिविर का उद्घाटन
सूरतगढ, विकास यादव। पर्ल्स की धारीवाल यूनिट व महावीर इन्टरनेशनल के सहयोग से आज यहां उत्तर पश्चिम रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन मण्डल रेल प्रबंधक पंकज जैन ने किया। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष सुरजीत सिंह रैना तथा पर्ल्स ग्रुप के सूरतगढ क्षेत्र के विकास अधिकारी दलीप विवान ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में पर्ल्स ग्रुप के सीनियर इंस्पेक्टर व शिविर संयोजक सुभाष स्वामी, प्रकाश चन्द जुरासिया स्पेशल ऑर्गनाइजर, श्रीमती सुनीता प्रकाश सुरासिया, रामस्वरूप पंवार, श्रीमती चन्द्रकला पंवार, इन्द्र स्वामी, ओमपालसिंह, राजपाल यादव, दीपक सैन, गोपीराम स्वामी, महेन्द्र थापा, आत्माराम एवं यूनियन सचिव बहादुर राम शर्मा, उपाध्यक्ष अबुल वफा खान सहित रेलवे कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील भी उपस्थित थे। संयोजक सुभाष स्वामी ने शिविर के बारे में बताया कि पर्ल्स गु*प व्यवसाय के सफलतम 25 वर्ष पूरे होने पर देश भर में रक्तदान शिविर लगाये गये हैं। श्रीमती सुनीता प्रकाश सुरासिया ने बताया कि इस शिविर में ग्रुप की सीलवर जुबली पर धारीवाल यूनिट क्षेत्रीय फील्ड एसोसिएट ने रक्तदान करवाया।
शिविर में तपोवन ब्लड बैंक के बृजेन्द्र, विनोद बागडवा व कन्हैया लाल ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संजय बैद, संरक्षक सुरेश सिडाना, सचिव नरेन्द्र चाहर, सत्यनारायण झंवर, राजु झंवर, सागर शर्मा, बाबू खान ने विशेष सहयोग दिया। यूनियन के शाखा सचिव बहादुर शर्मा ने बताया कि शिविर के बाद मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा रेल सफाई कर्मचारियों व रात्रि ड्यूटी में कार्यरत् कर्मचारियों को कम्बल वितरित किये।