सूरतगढ, विकास यादव। राजकीय महाविद्यालय का सत्र 2007-08 का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 31 जनवरी प्रातः 11 बजे महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अशोक नागपाल तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सेवानिवृत प्राचार्य राज. कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर जे.पी. माथुर होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीएम कर्णसिंह, डीएसपी नाजिम अली खान, अधिशाषी अभियंता सा.नि.वि. कालूराम आसेरी, श्रीमती तारावती भादू, मोहनलाल डेलू, राजेन्द्र भादू, गुलाम मोहम्मद पठान, केवल कृष्ण डांग, पार्षद मदनलाल ओझा होंगे। समारोह में वर्ष पर्यन्त खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।