सृजन 2008 ने समां बांधा
सूरतगढ, विकास यादव। टैगोर महाविद्यालय व टैगोर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सृजन-2008 ने समां बांध दिया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबंधक पंकज जैन थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सांसद शंकर पन्नू ने की।
अतिथियों व टैगोर शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. सुशील जेतली ने माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संग्राम 1857, ‘मत पिया म्हारा सा’, ओल्ड इज गोल्ड, पैरोडी-2008 की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को रोमांचित कर दिया। एकल नृत्य ऊषा शर्मा, युनूस पठान, कु. दुर्गा, ज्योति रानी और जिन्दगी मौत ना बन जाये पर संकेत बंसल ने एकल गीत प्रस्तुत किया। नशाखोरी पर व्यंग्य करता नाटक पंकज एण्ड ग्रुप व तामिल नृत्य गौरव एण्ड ग्रुप ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी ऊषा धींवा, सर्वश्रेष्ठ खिलाडी बंटूराम, सर्वश्रेष्ठ वोलियन्टर मुकेश चाण्डक, सर्वश्रेष्ठ एकेडमिक पुरस्कार विश्वविद्यालय मुकेश चाण्डक, सर्वश्रेष्ठ एकेडमिक पुरस्कार विश्वविद्यालय टोपर गुंजन अरोडा को दिया गया। समाज सेवा में योगदान पर महावीर इन्टरनेशनल, बालाजी लंगर समिति, डॉ. हरविन्द्र सिंह, जितेन्द्र शर्मा, लालचंद, शिवकुमार पाण्डेय व अनिल व्यास को सम्मानित किया गया। पारितोषिक वितरण समारोह में अनेक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री जैन ने विद्यार्थियों से अनुशासन व संगठित रहने का आह्वान करते हुए सफलता के लिए इन्हें आवश्यक बताया।
पूर्व सांसद श्री पन्नू ने कहा कि मातृशक्ति से ही देश का विकास संभव है। कार्यक्रम का संयोजन लीलाधर गुरनानी तथा सहसंयोजक सुमित जोशी व कमल सोनगरा ने किया। संचालन व्याख्याता अमित रमन, प्रीति चुघ व छात्रा कामिनी, रीटा सोनी व तरुणा पारीक ने संयुक्त रूप से आकर्षक अंदाज में किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य अशोक पुरोहित, बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य जे.पी. पालीवाल, सचिन जेतली ने भी विचार व्यक्त किये।