सूरतगढ, विकास यादव। सतत् शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत केन्द्रों के मूल्यांकन हेतु भारतीय प्रौढ शिक्षा संघ नई दिल्ली द्वारा गठित दल ने बीरमाना के सतत् शिक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण अधिकारियों नरेश काबूवाल, सुभाष व एस.पी. चौधरी ने 10 नव साक्षरों की परीक्षा ली तथा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। दल ने केन्द्र की व्यवस्था एवं प्रगति की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र का अग्रणी केन्द्र बताया और नोडल प्रभारी राजेन्द्र बिश्नोई, प्रेरक ओम वर्मा व सहप्रेरक कमलेश की सराहना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक मनफूल शर्मा व जिला साक्षरता समिति के समन्वयक सोहनलाल ने सतत् शिक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में मानकसर के प्रेरक सुभाष बिश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंच प्रभु बालोदिया, ओम गेदर, चनणराम गेदर सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।