छात्रावास में अव्यवस्थाओं की शिकायत
30 Jan
2008
सूरतगढ, विकास यादव। समाज कल्याण विभाग छात्रावास सचिव ओमप्रकाश के नेतृत्व में छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रावास अधीक्षक को सहायक निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि छात्रावास में व्यापार मण्डल द्वारा गैस गैस गीजर उपलब्ध करवाने के बाद भी विभाग इसे चालु नहीं कर रहा है, जिससे छात्रों को कडाके की ठण्ड में भी ठण्डे पानी से नहाना पडता है। छात्रावास के रसोइये व चौकीदार को निर्धारित वेतन न देकर महज 600 रुपये मासिक दिये जा रहे हैं, जिससे ये कर्मचारी स्थायी रूप से सेवाएं नहीं दे सकते हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं के चलते आक्रोशित छात्रों ने शीघ्र ही इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। अध्यक्ष सुखराम ने कहा कि प्रशासन द्वारा मांगे नहीं मानने पर आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
|