www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


नशीले पदार्थों की आपूर्ति रोकने को सख्ती होंगी
30 Jan 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

पुलिस की डबवाली में इन्टरस्टेट बैठक

सूरतगढ, विकास यादव। राजस्थान से नशीले पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए  सख्त कदम उठाये जायेंगे। नशीले पदार्थों की आपूर्ति एक बडा खतरा बन गई है। हरियाणा के डबवाली शहर में आज राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की हुई अन्तर्राज्यीज बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में सिरसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास अरोडा, गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ, हनुमानगढ के पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र सुहासा व बठिण्डा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सहित पंजाब  पुलिस के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पंजाब व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों का कहना था कि राजस्थान से पोस्त, स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड रही है। राजस्थान में चूंकि पोस्त आदि पर प्रतिबंध नहीं है, इसलिए यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ स्मैक की तस्करी भी बढी है। पंजाब व हरियाणा से चिपते राजस्थान के कुछ शहर इस मामले में गढ बने हुए हैं। राजस्थान के अधिकारिय  ने भी दोनों राज्यों से हो रही शराब की तस्करी सहित कुछ अन्य मुद्दों को उठाया। अधिकारियों का मानना था कि यदि  नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक न लगी, तो आगामी कुछ वर्षों में कानून व्यवस्था की स्थिति  चौपट हो जायेगी। नशीले पदार्थों के चंगुल में फंसकर लोग अपराधों की दलदल में धंसते जा रहे है। चोरी, डकैती, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराध बढते जा रहे हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने सहित अपराधियों आदि के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समन्वय बढावा जाये। तीनों राज्यों के अधिकारियों ने यह भी तय किया कि डबवाली में एक संयुक्त सैल का गठन किया जाये। यह सेल नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में सख्त कदम उठायेगा। बैठक में कुछ अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Pelagian Softwares - Accouting, Invoicing, Stock, Payroll, Billing Softwares
Download Free Trial Now
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Want to Sell your old CAR or Bike? Post free Classified Post  @ Rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com