मिर्धा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया
30 Jan
2010
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा का आज शनिवार अपरान्हः अंतिम संस्कार राजस्थान के नागौर जिले में उनके पैत्तक गांव कुचेरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार की रस्म उनके पुत्रा हरेन्द्र मिर्धा और राघवेन्द्र मिर्धा ने पूरी की। अंतिम संस्कार के समय हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडया, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके मंत्री मंडल के कई सदस्य, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राजमंत्री डॉ.सी.पी. जोशी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक, केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलेट, केन्द्रीय राज्यमंत्री महादेव सिंह खंडेला, केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद, राजस्थान के बुर्जुग नेता परसराम मदेरणा, कई सांसदों-विधायकों सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे। मिर्धा के देहांत पर राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इस दौरान शनिवार को सभी राजकीय कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज आधे झुके रहे।
|