इंडियन प्रीमियर लीग-3 में अब पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल नहीं सकेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी 11 खिलाड़ियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र वापस ले लिया है। पाक बोर्ड ने जारी एक बयान में साफ-साफ कहा कि खिलाड़ियों के लिए जारी एनओसी (अनापत्ति प्रमात्र पत्र) को रद्द समझा जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल-3 में खेलेंगे लेकिन आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी के स्पष्ट करने के बाद कि कोई पाक खिलाड़ी इस साल नहीं खेल सकेगा स्थिति स्पष्ट हो गई। मोदी ने कहा कि किसी भी फ्रेंचाइजी टीम के मालिक के पास अब नए किसी खिलाड़ी के लिए धन नहीं बचा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी टीम से नहीं जुड़ सकता है।