अंडर 19 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता
30 Jan
2010
आस्ट्रेलिया ने अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय चल रही पाकिस्तान की टीम को आज यहां खिताबी मुकाबले में 25 रन से हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमा लिया।पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने दूसरी बार शिकस्त दी है। इससे पहले 1988 में दोनों टीमें फाइनल में पहुंची थी। इस बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा था लेकिन कंगारू टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए इतिहास दोहराया।
|