गेह्रूं का समर्थन मूल्य बढाया जाए और घरेलु गैस की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरु की जाएः श्रीमती माहेश्वरी
30 Apr
2007
लोकसभा में पूरक प्रश्न के द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य बढाने की मांग करते हुए श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि गेहु की सरकारी खरीद के वर्तमान मूल्य बाजार भाव से कम होने के कारण किसान अपना गैहूं सरकारी एजेन्सियों को नहीं दे पा रहे हैं।
|
Navratri Special on

|
नई दिल्ली, ३० अप्रेल। उदयपुर की सांसद श्रीमती किरण माहेश्वरी ने गेहूं के समर्थन मूल्य को बढाने और ग्रामीण क्षेत्रों में भी धरेलु गैस की सुविधा शुरु किए जाने की मांग की है।
लोकसभा में पूरक प्रश्न के द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य बढाने की मांग करते हुए श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि गेहु की सरकारी खरीद के वर्तमान मूल्य बाजार भाव से कम होने के कारण किसान अपना गैहूं सरकारी एजेन्सियों को नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को गेहूं के आयात का विचार छोड कर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए वर्तमान समर्थन मूल्य को बढाना चाहिए। साथ ही खाद्यान्न के भंडारण की समस्या को दूर करने के उपाय भी सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
श्रीमती माहेश्वरी ने एक अन्य प्रश्न के जरिए घरेलु गैस की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरु करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में पंचायत समिति स्तर पर इसकी शुरुआत की जानी चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हो रही असुविधा से निजात मिल सके। साथ ही लकडयाँ आदि जलाने से वनों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सके।
|