KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


वुमन लीडर्स मेंटरिंग पार्टनरशिप सम्मेलन के लिए जयपुर की अर्चना सुराणा अमेरिका रवाना
30 Apr 2007

अमेरिका में हो रहे ’’वुमन लीडर्स मेंटरिंग पार्टनरशिप’’ सम्मेलन में भारत की तीन महिला उद्यमी भाग लेगी। इसमें जयपुर की एक महिला उद्यमी सुश्री अर्चना सुराणा भी शामिल है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


नई दिल्ली, ३० अप्रेल। महिला सशक्तिकरण कार्य में जुटे संगठन संयुक्त राज्य अमेरिका राज्य विभाग के सिटिजन एक्सचेंज कार्यालय,फॉर्च्यून मैग्जीन और आर्ट वाइटल वाइसिस ग्लोबल पार्टनरशिप के संयुक्त तत्वावधान में अमेरिका में हो रहे ’’वुमन लीडर्स मेंटरिंग पार्टनरशिप’’ सम्मेलन में भारत की तीन महिला उद्यमी भाग लेगी। इसमें जयपुर की एक महिला उद्यमी सुश्री अर्चना सुराणा भी शामिल है।
 सुश्री अर्चना सुराणा सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल रविवार को तडके नईदिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हुई। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अन्य महिला उद्यमियों में सी.आई.आई. कर्नाटक शाखा की प्रमुख संध्या सतवाडी और भारत में स्थित अमेरिकन सेंटर की एससिएट डॉयरेक्टर डाँ. रश्मि त्यागी शामिल हैं। सुश्री अर्चना सुराणा जयपुर की आर्च एकेडमी ऑफ फेशन, आर्ट और डिजाइन की प्रबन्ध निदेशक है।
 ये प्रतिभागी  इंटरनेशनल वुमन लीडर्स मेंटरिंग पार्टनरशिप के तहत वांशिगटन में ’’ओरिएटेंशन पार्टनरशिप असाइनमेंट‘‘ और न्यूयार्क में आयोजित होने वाले सम्मेलन के ’’समापन समारोह‘‘ में भाग लेगी। सम्मेलन २५ मई तक चलेगा।
 प्रतिभागियों को अमेरिका के व्यापारिक माहौल में प्रबन्धन और व्यापार कुशलता के गुर सीखने के साथ ही अमेरिका की जानी मानी कम्पनियों को देखने का मौका भी मिलेगा। ये महिला उद्यमी अमेरिकन सीनियर सिटीजन श्रीमती हिलेरी क्लिंटन सहित अन्य  ख्यातिनाम महिलाओं से भी भेंट करेंगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

लीडर्स
मेंटरिंग
पार्टनरशिप
सम्मेलन
जयपुर
अर्चना
सुराणा
अमेरिका
रवाना


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sherlyn Chopra


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares