जयपुर, राजस्थान सूचना केन्द्र, नई दिल्ली के सबसे वरिष्ठतम सहयोगी वरिष्ठ निजी सहायक श्री रामेश्वर दास का उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आज बुधवार को अभिनंदन किया गया।
सूचना एवं जनसम्फ विभाग के आयुक्त एवं सचिव रोहित कुमार सिंह और सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
रामेश्वर दास ने दिल्ली में राजस्थान सूचना केन्द्र की स्थापना से अब तक करीब ३८ वर्षो तक अपनी सेवाएं दी। इस बीच उन्होंने आवासीय आयुक्त कार्यालय में भी कार्य किया और प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री गण के साथ ही अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी सेवाएं दी। दास ने २६ जून, १९७० को राजकीय सेवा में प्रवेश किया और स्टेनो, निजी सहायक और वरिष्ठ निजी सहायक पदों पर अपनी सेवाएं दी।
उन्होंने आवासीय आयुक्त कार्यालय में कार्य करते हुए अमरनाथ यात्रा में बर्फबारी और तूफान के शिकार हुए लोगों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा लगाए गए राहत शिविर में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।
इस अवसर पर सूचना केन्द्र की सहायक जनसम्फ अधिकारी श्रीमती श्रीलेखा शर्मा, अनिल माथुर, गौरव बिन्दल, राजेन्द्र सिंह, कमल सिंह, हीरा सिंह और कु. चंचल ने श्री रामेश्वर दास द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें अभिनंदन कार्ड भेंट किया गया।