बीकानेर, ३० अप्रेल। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से राज्य में कक्षा सात से बारहवीं तक विज्ञान संकाय के प्रतिभाशाली छात्रा-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय साइंस ओलम्पियार्ड प्रतियोगिता का आयोजन संभाग, जिला स्तर पर ११ मई को किया जाएगा। इसी दिन प्रोद्योगिकी दिवस मनाया जाएगा।विज्ञान ग्राम झुंझनूं में कार्यशाला होगी।
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी राजेन्द्र राणा ने बताया कि बीकानेर क्षेत्राीय कार्यालय के तहत जिला बीकानेर में जय नारायण व्यास कॉलोनी की राष्ट्र सहायक विद्यालय में झुंझनूं जिले में झुंझनूं एकेडमी सी.बी.एस.सी. स्कूल में तथा श्रीगंगानगर जिले में सेठ जी.एल. बिहाणी स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा ४ मई को प्रस्तावित थी जिसे रेलवे की परीक्षा के कारण स्थगित कर ११ मई किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय के तहत विभिन्न जिलों से १५०० से ज्यादा छात्रा-छात्रााओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में एक घंटे की परीक्षा ली जाएगी जो कि वस्तु निष्ठ होगी इसमें ७५ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रथम चरण में चयनित छात्रा-छात्रााओं को द्वितीय चरण के लिए पेपर लिखना होगा। इस प्रकार प्रत्येक कक्षा से पांच पेपर का चयन जयपुर के लिए किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में उत्तम पेपर लेखने करने वाल छात्रा-छात्राा को गोल्ड मेडल तथा डेस्क टॉक कम्प्यूटर तथा रनर अप को सिल्वर मेडल तथा ५ हजार रुपये विज्ञान पुस्तकें उपहार स्वरूप दी जाएगी। रनर अप छात्रा-छात्राा के गाइड टीचर को प्रमाण पत्रा तथा दो हजार रुपये की उपहार राशि दी जाएगी।