पहली जून, २००७ से मुम्बई में भारतीय उद्योग परिसंघ तथा महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन करेगा।
आवास तथा शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने सभी के लिए सस्ते आवासन्न विषय पर पहली जून, २००७ से मुम्बई में भारतीय उद्योग परिसंघ तथा महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। आवास तथा शहरी गरीबी उपशमन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुमारी शैलजा उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगी। सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री विलास राव देशमुख मुख्य अतिथि होंगे और वित्त राज्य मंत्री श्री पवन बंसल सम्माननीय अतिथि होंगे। सम्मेलन में कानून तथा नीति सुधार विषय पर एक सम्पूर्ण सत्र होगा। इसकी अध्यक्षता कुमारी शैलजा करेंगी। भूमि उपलब्धता तथा उपयोग, वित्त, नवीन प्रौद्योगिकी तथा सामाजिक आवास विषय पर चार समानान्तर सत्र होंगे। समापन सत्र को कुमारी शैलजा और श्री विलास राव देशमुख सम्बोधित करेंगे।
इस सम्मेलन से वित्तीय संस्थानों को एक साथ आने और अपने ज्ञान, अनुभव, विचार बांटने, बैंको और वित्तीय संस्थानों द्वारा आवासों के लिए वित्तीय त्रृण की समीक्षा करने का एक मंच मिलेगा। सम्मेलन से शिष्टमंडलों को कदम सुझाने तथा उपयुक्त वित्तीय उपायों की सिफारिशें देने का अवसर मिलेगा।
सम्मेलन में भवन सम्पत्ति विकासकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज, वित्तीय संस्थान, केन्द्र तथा राज्य दोनों के प्रतिनिधियों सहित ८०० से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे।