अप्रैल २००७ में १० नए एफएम रेडियो चैनल शुरू हुए। इनके साथ ही अब देश में कुल ६८ निजी एफएम रेडियो चैनल हो गए हैं। इनमें बरेली, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और जालंधर में एडलैब्स फिल्म लिमिटेड को बिग एफएम नाम से चार चैनल, पटना और जालंधर में एंटरटेमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड के रेडियो मिर्ची नाम से दो चैनल, पूरन मल्टीमीडिया के मंत्र एफएम नाम से बरेली, करनाल और जालंधर में तीन चैनल और साइनर्जी मीडिया का जालंधर में माई एफएम चैनल शामिल हैं। इस अवधि में सरकार को निजी एफएम प्रसारणकर्ताओं से वार्षिक शुल्क के रूप में ७.२८ करोड रुपए की राशि प्राप्त हुई।
इस माह के दौरान, तीन कम्पनियों को भारत में अपने टैलीविजन चैनल अपलिक करने की भी इजाजत दी गई। इनमें टीजी एंगल मीडिया प्रा. लि., त्रिवेणी मीडिया लि. और क्रिएटिव चैनल एडवरटाइजिग एंड मार्केटिग प्रा. लि. शामिल हैं।