KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सतर्कता समिति की बैठक में ६ प्रकरणों का निस्तारण
30 Jun 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ, ३० जून । जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की शनिवार को जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचाराधीन १४ प्रकरणों में से छः का निस्तारण करते हुए शेष को लम्बित रखा गया । पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल एवं पूर्व अधिशाषी अधिकारी श्री भंवर लाल सोनी के विरूद्ध पार्षद श्री सुरेन्द्र गोंद व श्री अमरनाथ पेंटर द्वारा दर्ज शिकायत के प्रकरण में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी ने बैठक में अवगत कराया कि सतर्कता समिति के निर्णय के अनुसार नोटिस जारी कर दिए गए हैं तथा उनका जवाब भी मिला है । इस प्रकरण के सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, राज्य सरकार व ऑडिट की जांच जारी होने के कारण इसे सतर्कता समिति से ड्राॅप करने का निर्णय लिया गया । जिला कलेक्टर ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि इससे सम्बन्धित दस्तावेजों को किसी भी जांच के लिए मांगने पर तुरंत उपलब्ध कराएं व उनको सुरक्षित रखें । हाऊसिंग बोर्ड निवासी श्री महावीर प्रसाद रक्षक द्वारा नगरपालिका के विरूद्ध दर्ज शिकायत के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी ने बैठक में बताया कि हाऊसिंग बोर्ड में कार्य करवाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं व उसमें प्रार्थी की सडक भी शामिल है तथा यह कार्य एक माह में करवा दिया जाएगा । इस पर यह प्रकरण निस्तारित कर दिया गया। गंगमूल डेयरी में सुरक्षा प्रहरी के नियोजन सम्बन्धी कार्यवाही को निरस्त करने के लिए भारतीय पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा दर्ज प्रकरण में पूर्व सैनिकों को बिना निविदा के सुरक्षा प्रहरी के रूप में नियोजित करने के प्रावधान के बावजूद अन्य एजेंसी के उम्मीदवार को नियोजित करने को समिति ने बडा गम्भीर मामला बताया जिला कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में डेयरी के प्रबंधक को निर्देशों की पालना की हिदायत दी तथा प्रकरण को लम्बित रखा गया । संगरिया के उपकोषाधिकारी व उपकोष कार्यालय के कनिष्ठ लेखाकारों द्वारा पूर्व तहसीलदार श्री ताज मोहम्मद के विरूद्ध अनियमितताओं के प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि पूर्व में हुई जांच के बाद उन्होंने स्वयं दुबारा जांच की है, जिसमें ४ में से ३ आरोपों की पुनः पुष्टि हुई है । इस पर जिला कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट को राजस्व बोर्ड में भेजने के निर्देश दिए तथा प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया। पीलीबंगा में ३५ एलएलडब्ल्यू में नहर के समीप कई काश्तकारों की भूमि से मिट्टी हटाए जाने के सम्बन्ध में श्री रूपराम द्वारा दर्ज प्रकरण में जिला कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता को व्यक्तिगत रूप से मौके पर जाकर आगामी दो दिनों में कार्यवाही के निर्देश दिए । अधिशाषी अभियता को मिट्टी हटाने के बाद इसकी रिपोर्ट तत्काल देने के निर्देश देते हुए प्रकरण लम्बित रखा गया । पक्कासारणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत शिक्षक श्री मृत्युंजय कुमार के पेंशन प्रकरण से सम्बन्धित प्रकरण को जिला स्तरीय पेंशन निस्तारण समिति में स्थानान्तरित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को सम्बन्धित शाला में जाकर सर्विस रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए । पंचायत समिति नोहर के विकास अधिकारी के विरूद्ध टोपरिया के श्री जगदीश प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत के प्रकरण में जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी को पट्टो की जांच करके आगामी बैठक में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों से जिला कलेक्टर ने जुलाई माह में तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले विकलांग कल्याण शिविरों, मुख्यमंत्री शिक्षा सम्बल महाअभियान तथा प्रस्तावित ई- ग्राम योजना की जानकारी देते हुए इनमें सहयोग की अपील की । साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करने के लिए सभी स्तरों पर सकि्रय प्रयास पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए । बैठक में जिला प्रमुख श्री राजेन्द्र मक्कासर, हनुमानगढ के विधायक श्री विनोद कुमार चौधरी, भादरा के विधायक डॉ. सुरेश चौधरी, टिब्बी के विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची, पंचायत समिति हनुमानगढ के प्रधान श्री दयाराम जाखड, सतर्कता समिति के सचिव व अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री हनुमान सिंह शेखावत, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरलाल सहारण सतर्कता समिति के सदस्य श्री इन्द्र मोहन सिंह धानका व कैप्टन बलवान सिंह, सहित अन्य अधिकारी तथा परिवादी मौजूद थे ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

समिति
बैठक

प्रकरणों
निस्तारण


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Imaran Hashmi and Sonal Chauhan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares