बांसवाडा, 3॰ जून। राष्ट्रीय सम्पत्ति के नुकसान का मामला और कार्यवाही अगर तहसील और थाने के बीच फूटबॉल बन लुडकने पर विवश हो तो व्यवस्थाओं पर प्रश्ा* चिन्ह लग जाता है। ठीक ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत तलवाडा ने 7 सितम्बर ॰6 को सदर थानाधिकारी को ग्राम पंचायत तलवाडा के बस स्टेण्ड पर नीम के हरे पेड को जेसीबी द्वारा गिरा देने की सूचना देते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की थी। स्वयं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी ने ग्राम पंचायत के लेटर पड पर एसडीओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये वहीं बाद में भाजपा नगर तलवाडा के ईकाई अध्यक्ष प्रभाकर त्रिवेदी के लेटर पेड पर भी राज्यमंत्री जोशी ने कलक्टर को आवश्यक कार्यवाही एवं मुकदमा दर्ज करने के निर्देश प्रदान करने की अनुशंसा की। इस मामले में तलवाडा ग्रामवासियों ने भी सरपंच को कार्यवाही की गुहार की। इस तमाम दबाव के चलते पटवारी तलवाडा एवं सचिव द्वारा मौका परचा भी बनाया गया और तहसीलदार को नीम का हरा वृक्ष गिराने के सम्बन्ध में रिपोर्ट दी गई। पुलिस चौकी तलवाडा ने 2॰ सितम्बर को ऐसे जो सदर को ग्रामीणों के परिवाद के क्रम में जांच रिपोर्ट दी। इन तमाम कार्यवाहियों के बाद पुलिस ने जांच कर मामले को आरटीएक्ट का अपराध मानकर तहसील में भिजवा दिया। बाद में तहसीलदार बांसवाडा ने थानाधिकारी सदर को रिपोर्ट दी कि उनके पत्र की रिपोर्ट का परीक्षण करने पर पाया गया कि सडक पर नीम का हरा छायादार वृक्ष था। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा कि हरा नीम का पेड मुख्य सडक के पास सडक सीमा के अंतर्गत स्थिति होने से राष्ट्रीय सम्पत्ति की परिभाषा में आता है साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से नीम के हरे पेड का और भी अधिक महत्व बढ जाता है। हरे वृक्षों को पनपाने में राज्य सरकार वृक्षारोपण अभियान, विभिन्न सरकारी विभागों एवं विशेषकर वन विभाग के माध्यम से अत्यधिक मात्रा में राशि व्यय कर वृक्षों की उत्पत्ति कर रही है। तहसीलदार ने थानाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि छायादार, फलदार वृक्ष काटने पर सरकारी की ओर से प्रतिबंध है। साथ ही तहसीलदार ने पटवारी हल्का तलवाडा, भू-अभिलेख निरीक्षक तलवाडा के मौके पर्चे 27 व 29 सितम्बर का हवाला देते हुए बताया कि प्रवीण रावल निवासी तलवाडा एवं गौमतीशंकर द्विवेदी दोनो ही राजकीय सेवा में क्रमशः कृषि पर्यवेक्षक पदेन सचिव ग्राम पंचायत घलकिया एवं सचिव ग्राम पंचायत सुंदनपुर में कार्यरत हैं और उन्होंने 6 सितम्बर को रात्रि लगभग 1॰.3॰ बजे जेसीबी से उक्त हरा नीम का पेड गिरवा दिया। तहसीलदार ने अपने पत्र में यह भी बताया कि पुलिस चौकी तलवाडा के पत्र के बिन्दूओं में भी इसकी पुष्टि होती है। उन्होंने थानाधिकारी को कहा कि ऐसे में अप्रार्थीगण के विरूद्घ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाकर नियमानुसार शीघ्र चालान पेश किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एफआईआर एवं चालान की प्रतिलिपी भी उपलब्ध कराई जाए ताकि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा सके। यानि कि सारे मामले में तहसील से लेकर पुलिस तक यह मान रही है कि हरा पेड काटकर राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन कार्यवाही की जगह सारे मामले को फूटबॉल बना लीपापोती की कार्यवाही से तलवाडा के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।