हनुमानगढ , ३० जून। जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने कहा कि आज के युग में जिस व्यक्ति के पास सूचनाएं है वह सर्वशक्तिमान है । उन्हने शनिवार को जिला साक्षरता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सूचना ही शक्ति है तथा इसलिए जिले के सतत शिक्षा केन्द्रों को सूचना केन्द्र में विकसित किया जाए। जहां समस्त विभागों के समस्त नवीनतम एवं सूचनाएं उपलब्ध हों। समस्त विभागों को साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर चलना चाहिए। उन्हने कहा कि युवा शक्ति आज नशे का शिकार हो कर विनाश की ओर बढ रही है। युवाओं को सकारात्मक कार्यो के साथ जोडना चाहिए। प्रत्येक सतत शिक्षा केन्द्र पर होबी सेन्टर चलाए जाए जहां युवा कुछ सीख सके व योगदान कर सकें। जिले को नशामुक्त करने के लिए नशामुक्त महिला समितियां गांव गांव में बनाई जानी चाहिए। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्हने कहा कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएं। उन्होंने समूहों की महिला सदस्यों व नवसाक्षर महिलाओं को ऐसे कौशलों व उत्पादों का प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए जो उत्पादन प्रतिदिन काम आते है। उन्हने कहा कि जिले में संचालित सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, नशामुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, उद्यमिता विकास व साक्षरता के प्रति वातावरण निर्माण के लिए सक्रिय कार्य करना चाहिए। जिला साक्षरता समिति के सचिव श्री तेजासिंह गदराना ने नव मनोनीत सदस्यों का परिचय दिया व जिला समन्वयक श्री ओमपुरोहित कागद ने सतत शिक्षा कार्यक्रम के विभिन्न चरण व आयामों की जानकारी दी।