जिले में जुलाई माह में विभिन्न नसबंदी शिविर आयोजित होंगे
30 Jun
2007
हनुमानगढ, ३० जून । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुलाई माह में जिले में विभिन्न नसबंदी व आर.सी.एच. शिविरों का आयोजन किया जाएगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि ये शिविर ३० जुलाई तक लगातार अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व राजकीय चिकित्सालयों में आयोजित किए जाऐंगे। उत्तरदाबास में २ जुलाई को, भिरानी में ३ जुलाई को, टिब्बी व मेघाना में ८ जुलाई को, छानीबडी में ९ जुलाई को, रावतसर में ११ जुलाई को, नोहर में १२ जुलाई को, भादरा में १३ जुलाई को, संगरिया में १५ जुलाई को नसबंदी शिविर आयोजित होगे । इसके अलावा मालारामपुरा व फेफाना में १६ जुलाई को, मन्दरपुरा में १७ जुलाई को, गंधेली व डाबडी में १९ जुलाई को , जसाना में २० जुलाई को, पल्लू व मलसीसर में २१ जुलाई को, धानसिया में २२ जुलाई को शिविर आयोजित किए जाऐंगे । इसी प्रकार सुरेवाला व बरमसर में २३ जुलाई को, गांधीबडी में २४ जुलाई को, नोहर व कलाना में २५ जुलाई को, जाखडावाली व भादरा में २६ जुलाई को, रावतसर व नेठराना में २७ जुलाई को , सिलवाला व दीपलाना में २८ जुलाई को, किशनपुरा व लखूवाली में २९ जुलाई को तथा संगरिया में ३० जुलाई को नसबंदी शिविर आयोजित किए जाऐंगे । इसके अलावा अजीतपुरा में ७ जुलाई को, बिरकाली में १५ जुलाई को, ढाबां में १७ जुलाई को तथा धोलीपाल में १९ जुलाई को आयोजित होने वाले नसबंदी शिविरों के साथ शिशु एवं प्रजनन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण होगा तथा उनके स्वास्थ्य जांच के लिए एक महिला चिकित्सक व एक शिशु रोग विशेषज्ञ भी प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य शिविरों में उपस्थित रहेंगे ।
|