KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


पर्यावरण सुधार के लिए आम जन का सहयोग जरूरी - गृहमंत्री
30 Jun 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, ३० जून। गृहमंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहा है कि पर्यावरण सुधार के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है, इसके लिए सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच रखना होगा। गृहमंत्री शनिवार को उदयपुर के गुलाब बाग में नगर परिषद द्वारा गत ६ मई से चल रहे सफाई अभियान में सहयोग देने वालों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सभी के सहयोग से शहर का सर्वांगीण विकास हो रहा है जिसके फलस्वरुप पर्यटक भी आकर्षित हुए है। गुलाब बाग का स्वरूप भी निखर कर सामने आया है। लेकिन स्वरूप स्थायी बना रहे इसके लिए जनता में समझाईश कर पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच बनानी होगी। श्री कटारिया ने कहा कि सभी के सहयोग से गत लगभग दो माह से गुलाब बाग का सफाई अभियान चल रहा था उससे बाग का सौन्दर्य बढा है। उन्होंने गुलाब बाग के समस्त दरवाजों में एकरुपता लाने के लिए विधायक मद से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नगर परिषद से बाग में बुजुर्गों के विश्राम हेतु बैठने का स्थान तथा पेशाबघर बनाने को भी कहा। उन्होंने आने वाले पर्यटकों एवं आमजन को कठिनाई नहीं हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी। उन्होंने बताया कि बगीचे को संवारने का श्रेय आर.एस.एम.एम. को ही जाता है जिसने सर्वप्रथम पहल की। आर.एस.एम.एम. ने ही अस्पताल विकास के लिए भी लगभग दो करोड रुपये दिए वहीं पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए व्यक्तिगत घरों के बगीचों के सर्वश्रेष्ठ संधारण पर पुरस्कृत करने की भी पहल की। गृहमंत्री ने कहा कि घरों के बगीचों में सर्वश्रेष्ठ बगीचे के चयन पर उसके माली को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया जाने चाहिये। गृहमंत्री ने बाग के विकास में मिराज समूह गोलछा की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास में आर.के. समूह का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि गुलाब बाग में बच्चों के मनोरंजन के लिए शीघ्र ही अप्पूघर भी बनाया जाएगा, इसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है तथा स्थान का चयन भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुलाब बाग के निकट निकल रहे नाले का पानी का भी सिंचाई के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा, जिससे बाग की हरियाली भी बनी रहेगी। उन्होंने शहर में हुए विकास कार्यों के संबंध में बताया कि सज्जनगढ के विकास, बाघदडा की चहारदीवारी तथा मेवाड विकास के तहत जगदीश मंदिर के लिए स्वीकृत राशि प्राप्त हो गई है। संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य बिठाते हुए शीघ्र विकास कार्य प्रारम्भ करें। उन्होंने बताया कि मानसी वाकल का पानी भी उदयपुर तक लाने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल लाइनों को ठीक करने के लिए ६ करोड रुपये प्राप्त हो गए हैं, उसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा। झील सुधार योजना के लिए भी १५० करोड की योजना शीघ्र स्वीकृत होकर प्राप्त हो जाएगी। रेल सुविधा के तहत मेवाड एक्सप्रेस उदयपुर से जयपुर सीधी जाएगी वहीं हवाई अड्डा विकास का कार्य भी अंतिम चरण में है। राजीव गांधी पार्क तैयार है वहीं विभूति पार्क का कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा। गुलाब बाग में भी एक अच्छा सुन्दर म्यूजिकल फाउण्टेन शीघ्र लगाया जाएगा। समारोह में गृहमंत्री ने गुलाब बाग को ब्लॉकवार विकसित करने के लिए श्रीफल एवं संकल्प पत्र प्रदान किए वहीं सफाई व्यवस्था में सहयोग देने वालो को सम्मानित भी किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री ताराचन्द जैन ने भामाशाहों से आग्रह किया कि वे गुलाब बाग में ऐसा सहयोग प्रदान करे जिससे बाग विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आए। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से बाग का अच्छा स्वरूप निखर पाया है। प्रारम्भ में नगर परिषद् के सभापति श्री रवीन्द्र श्रीमाली ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि शीघ्र ही गुलाब बाग में दो हजार पक्के पेड के पौधे लगाए जाएगें वहीं ट्रेक के आस-पास फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। बगीचे में एक सुलभ शौचालय भी बनाया जाएगा जिस पर १२ लाख रुपये व्यय होंगे। समारोह में सभी पार्षदों एवं संगठनों ने गृहमंत्री का भी अभिनंदन किया। अंत में आभार पर्यावरण समिति के अध्यक्ष मनोहर दया ने व्यक्त किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

सुधार
आम
जन
सहयोग
जरूरी
गृहमंत्री


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sunil Shetty in the Movie One Two Three


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares