KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सम्भाग स्तरीय समीक्षा बैठक ११ जुलाई को
30 Jun 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

हनुमानगढ, ३० जून । राजस्व प्रशासन व खाद्य विभाग द्वारा गठित टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की सम्भाग स्तरीय समीक्षात्मक बैठक ११ जुलाई को प्रातः ११ बजे सम्भागीय आयुक्त बीकानेर के सभागार में आयोजित की जाएगी । जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने जिले के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को २ जुलाई तक इस बैठक के एजेण्डानुसार के अनुसार पूर्ण रिपोर्ट मय सी.डी. कलैक्ट्रेट परिसर के कमरा नं. २२८ में भिजवाने के लिए निर्देश दिए हैं । सम्भागीय आयुक्त श्री ललित मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक के प्रथम चरण में राजस्व प्रशासन से सम्बन्धित चर्चा में राजस्व मण्डल द्वारा रेफरेन्स प्रकरणों में दिये गये निर्णयों के अनुसार अभिलेखों में अमल दरामद करने, पारित निर्णयों की कि्रयान्विति, विभिन्न न्यायालयों द्वारा चाही गई अधिनस्थ न्यायालयों के अभिलेख भिजवाने , जोहड पायतन, बावडयों, तालाबों, झीलों आदि के केचमेंट एरिया में किए गए आवंटन को निरस्त करने, सीसीए नियम १६ व १७ के अन्तर्गत बकाया प्रकरणों के निपटारे के लिए, १ अप्रैल २००४ से पूर्व के राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा, नजूल सम्पत्तियों का निस्तारण व उनकी नीलामी से प्राप्त आय की समीक्षा करने सम्बन्धी चर्चा की जाएगी । इसी के साथ भू- अभिलेख कम्प्यूटराईजेशन एवं जमाबंदियों के ऑन लाईन किये जाने की प्रगति, सीलिंग प्रकरणों का निस्तारण एवं अवाप्त भूमि के आंवटन की प्रगति, भाखडा नहर परियोजना खेत्र के अन्तर्गत नोहर एवं भादरा क्षेत्र में भू-आवंटन एवं संशोधित दरों से भूमि की कीमत वसूली करने, गंग कैनाल, भाखडा व इंदिरा गांधी नहर परियोजना खेत्रों में टी.सी. होल्डर्स को पुख्ता आवंटन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी । इसके अलावा परियोजना क्षेत्र व बारानी क्षेत्र में आवंटन की प्रगति, सिद्धमुख व नोहर, साहवा सिंचाई परियोजना क्षेत्र में चकबंदी का कार्य करने, भू- राजस्व एवं अन्य मदों में वसूली , होटल परियोजना के लिए भूमि चिन्हित करने आदि पर भी चर्चा की जाएगी । बैठक के द्वितीय चरण में टॉस्क फोर्स में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, समय पर उठाव एवं वितरण को सुनिश्चित करने, मूल्यों की वृद्धि पर निगरानी रखना तथा यह सुनिश्चित करना की व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी व जमाखोरी न हो आदि पर चर्चा की जाएगी । तृतीय चरण में कानून व्यवस्था एवं परिवहन के सम्बन्ध में जिल में आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा, अन्तराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा से सम्बन्धित गतिविधियां, समस्या एवं सुझाव , पुलिस हिरासत में मृत्यु प्रकरण, अभियोजन के केसेज का निस्तारण, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा, महिला अत्याचार से सम्बन्धित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी । साथ ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र जल वितरण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की जाएगी । अन्तिम चरण में विकास कार्यों पर चर्चा के तहत जिलों में अकाल राहत कार्य , चारा एवं पेयजल की स्थिति, बीएडीपी की योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तिीय एवं भौतिक कार्य की प्रगति, २० सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ एवं जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति पर चर्चा की जाएगी । इसके अलावा अल्पबचत योजनाओं की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना , मातृत्व, प्रसूति सहायता योजना एवं बालिका समृद्धि योजनाओं पर चर्चा की जाएगी । इसके साथ ही स्वजलधारा कार्यक्रम, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण जल कार्यक्रम की समस्या एवं निस्तारण, विद्युत एवं पानी की आपूर्ति , पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच एवं मिड-डे मील योजना आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

स्तरीय
बैठक
११
जुलाई
को


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares