बीकानेर, मैकलोर्ड क्रिकेट इन्स्टीट्यूट द्वारा दिनांक 29 जून से लगातार 6 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को क्रिकेट प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मैकलोर्ड के अध्यक्ष ऋषि कुमार जोशी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रत्येक रविवार को चलने वाले इस शिविर में संस्था के सभी सदस्य व पदाधिकारी भाग लेंगे तथा साथ ही साथ नवीन आगुन्तक खिलाडयों को भी प्रशिक्षिण दिया जायेगा। इस शिविर का समय प्रातः ६ से ९ तक रखा गया हैं शिविर के अन्त में सभी खिलाडयों को मैकलोर्ड क्रिकेट इन्स्टीट्यूट की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। शिविर में पंजीकरण का कार्य संस्था ने पूर्व में ही कर लिया हैं। संस्था की ओर से शिविर मुरलीधर व्यास नगर मैदान, ऊन मंडी मैदान, धरणीधर महादेव के पीछे स्थित मैदान व अन्त में जयनारायण व्यास नगर में दिया जायेगा। इस हेतु सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक की गयी । इसमें सभी ने शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया । बैठक में संस्था अध्यक्ष ऋषि कुमार जोशी, उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, सुमित रंगा, राधाकिशन सुथार, प्रवीण स्वामी, मुकेश स्वामी, रवि स्वामी, पंकज, नवलकिशोर व्यास, उपेन्द्र ने भाग लिया तथा शिविर को सफल बनाने के लिए रुपरेखा तैयार की।
its pleasure to see mclord on net ................... i hope that mclord cricket institute will make growing institute of rajasthan............... raj gupta jaipur, raj gupta (6/28/2003)
what is this rishi mama. please change your photo., rahul upadhayay (6/28/2003)
hi great surprise our mclord now on net....................... all the best rishi........ from......... rohit , rohit (6/28/2003)