बीकानेर, 30 जुलाई। शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने बुधवार को डूंगर कॉलेज में 14 लाख 50 हजार की लागत से स्थापित ’ज्ञान केन्द्र’ का लोकार्पण किया। इस केन्द्र में इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं की आधुनिक पुस्तकें, एल.सी.डी. आदि की आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी।
कॉलेज के प्राचार्य डा.पी.आर. ओझा ने बताया कि इस ज्ञान केन्द्र के लिए यू.जी.सी. की ओर से 10 लाख तथा राज्य सरकार की ओर से 4.05 लाख रुपये प्राप्त हुए । जिनमें 7 लाख रुपये से केन्द्र के भवन निर्माण पर, शेष राशि पुस्तकों व कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि पर व्यय किए गए। कॉलेज उप प्राचार्य पंकज गोस्वामी ने बताया कि केन्द्र का प्रभारी एम.एम. सक्सेना को बनाया गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनर के तहत इस केन्द्र का अनुबंध न्यू होराइजन से किया गया है। इसमें 7 अगस्त से व्यवस्थित कक्षाएं संचालित की जाएगी। करीब 200 विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा का प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रभारी सक्सेना ने बताया कि ब्रॉड बैंड कनेक्शन से इंटरनेट सेवाएं इस केन्द्र में रहेगी। इससे विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों को जान सकेंगे तथा अपना ज्ञान बढा सकेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा.ओझा ने शिक्षा मंत्री को बताया गया कि राज्य का एक मात्र राजकीय महा विद्यालय है जिसे ’अ’श्रेणी प्राप्त हुई है। इसमें लगभग 5 हजार विद्यार्थी अध्ययन की सुविधा है। इसमें 21विषयों में स्नातक, 18 विषयों में स्नातकोत्तर, 5 विषयों में एम.फिल संचालित है। बीकानेर विश्व विद्यालय द्वारा 13 विषयों में एम.फिल में भी महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षण कार्य करते है। विभिन्न विषयों में करीब 250 विद्यार्थी पी.एच.डी. कर रहे हैं तीस शोधार्थियों ने पिछले वर्ष पी.एच.डी. प्राप्त की थी।
Freeraser - a powerful tool for an unrecoverable destruction of digital data. Destroy your secrets for good, for sure, for free! Do not leave sensitive information on the computer. Destroy it! No installation is necessary, just download and run!