आचार्य श्री धरनीधर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम प्रदोष मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रातः सुर्योदय से ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहे। मन्दिर मे आज हुए पूजन कार्यक्रम को ज्योतिषमार्तड पं. श्री धनश्याम आचार्य के नेतृत्व में पं. भागीरथ ओझा एंव जुगल किशोर ओझा ’पुजारी बाबा‘ द्वारा महीमन रूद्राभिषेक किया गया। ट्रस्ट सचिव जितेन्द्र आचार्य ने बताया कि आज का यह विशेष पूजन आतंकवाद के खात्में और प्रदेश में शांति एंव वर्षा के होने के उद्देश्य को लेकर किया गया है। जिसमें धरणीधर संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा वैदिक मंत्रोचार किए गए।
पूजन में भारतीय जनता पार्टि के पूर्व जिलाध्यक्ष राम किशन आचार्य, उद्योगपति सुमेरमल दफ्तरी, डा. एस. पी. चौहान, जय किशन आचार्य, राजू दफ्तरी, नरेन्द्र वर्मा, गिरिराज बिस्सा तथा श्रीजी उपासना संगम के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीजी उपासना संगम से जुडी महिलायों ने भगवान शिव के विभिन्न भजनों और स्तुतीयों को प्रस्तुत किया। मंदिर में प्रातःकाल से ही सैंकडो अन्य श्रदालू भी दर्शनार्थ उपस्थित थे। सायंकाल ४ बजे से जयकिशन आचार्य, पं. शिव जी व्यास के सानिध्य में भी श्रावन मास के निरन्तर पूजन के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। श्रावन मास में आचार्य श्री धरणीदर महादेव मंदिर एक विशेष ही नयनाभिराम छवि बनी चुकि है और हजारों दर्शनार्थी प्रतिदिन आ रहे है। मंदिर के बगीचों के साथ ही आस पास के धोरों पर भी सांयकाल दर्शनार्थी सामुहिक गोठों व भोज का आनन्द उठा रहे है।
बह्म बगेचा के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मे भी सावन मास को लेकर नियमित रूप से विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम चल रहा है। शिव मंत्रो से गुंजायमान हो रही सोमवार के सावन के प्रथम प्रदोष पर मुक्ति संस्थान के राजेन्द्र जोशी व सुभाष जोशी ने गुलाब से विशेष शिव अर्चना की।