बीकानेर। अखिल भारतीय पुश्टिकर सेवा परिषद द्वारा पुष्करणा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ गुरूवार से हुआ। प्रतियोगिताओं के संयोजक गोपाल आचार्य ने बताया प्रतियोगिता के पहले दिन पुष्करणा स्कूल सभागार म रंगोली एंव मेहन्दी मांडणा प्रतियोगिताऐ आयोजित हुई। मेहन्दी मांडणा में दो वर्गो में 75 एंव रंगोली प्रतियोगिता में 30 बालिकाओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में रंगोली में निर्णायक डॉ. बसन्ती हर्श, किरण आचार्य व सीमा व्यास तथा मेहन्दी प्रतियोगिता में श्रीमती चंदा सांखी थी। इससे पूर्व विविध प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पुष्करणा स्कूल प्रबंध कार्यकारिणी के व्यस्थापक मदन मोहन जोशी ने मां उष्टवाहिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलित कर किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. एस.एन. हर्श के.के. व्यास, पुश्करणा स्कूल के प्रिंसिपल खुषालचन्द रंगा, प्रतियोगिताओं के सह-संयोजक त्रिभुवन व्यास उपस्थित थे। प्रतियोगिता संयोजक गोपाल आचार्य के अनुसार शुक्रवार को पुष्करणा स्कूल में सांय 3 बजे बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता व सांय 5 बजे लडकियों की लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।