बीकानेर। प्रधानमंत्री सृजन योजना में रोजगार उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण के लिए किये गये आवेदनो को गुरूवार को जिला कलेक्टर सभागार में साक्षात्कार लिया गया। जिला उद्योग केन्द्र प्रेमसिंह राठौड ने बताया कि इस योजना में उद्योगो के लिए 25 लाख व 10 लाख सेवा उद्योग के लिए ऋण दिया जाना था इस योजना में खादी बोर्ड कमीशन जिला उद्योग केन्द्र के तत्वाधान 2009-10 मे किये गये 71 आवेदन म से 65 आवेदक उपसिथत नही हुए साक्षात्कार मे जिला कलेक्टर चेयरमेन जिला उद्योग केन्द्र के आर.एस. अवस्थी खादी बोर्ड के बी.सी. सीगल महिला पोल्टेकनिकल के प्रतिनिधी दिप्ती कश्यप खादी ग्रामोउद्योग के अध्यक्ष के.एम. कालरा आदि उपस्थित थे।