विकलांग कल्याणार्थ शिविर 2 को
30 Jul
2009
बीकानेर । सामाजिक न्याय एंव अधिकारीता विभाग बीकानेर द्वारा दिनांक २ अगस्त को जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र, सेटेलाईट अस्पताल में निःशक्तजन कल्याणार्थ शिविर आयोजित किया जाऐगा। सामाजिक न्याय एंव अधिकारीता विभाग के मनोज शर्मा ने बताया कि इस शिविर में निःशक्तजनों को निम्न योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध करवाये जायेगें यथा आर्थिक, उपकरण सहायता, निःशक्तजन पेंशन, विश्वास योजना, मोबाईल कियोस्क, निःशक्त छात्रवृति, निःशक्तजनों के विवाह हेतु अनुदान आदि तथा आवेदन पत्रों की मौके पर ही पुर्ति कराई जायेगी। इस हेतु निःशक्तजन अपने साथ आवश्यक दस्तावेज एंव स्वंय की फोटो साथ लावे। शिविर में अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहकर निःशक्तजनों से सम्बन्धित कार्य करेगें
|