बीकानेर। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को दी जा रही स्वतः गैस की बुकिंग सुविधा का बंद किये जाने का विरोध करते हुए समाजसेवी श्रीमती सुनीता गौड ने केन्द्रीय मंत्री मुरली देवडा, जिला कलेक्टर श्रेया गुहा व जिला रसद अधिकारी राजीव भाकल को अलग अलग पत्र प्रेषित कर स्वतः गैस बुकिंग सुविधा को पुनः सुचारू करने की मांग । उन्होंने गैस एजेंसियों पर आरोप लगाया कि दूरभाष पर गैस बुकिंग करवाने में उपभोक्ताओं को लम्बी प्रतीक्षा करनी पडती है कई बार तो दूरभाष के इंस्ट्रूमेंट को ही उठाकर अलग रख देते हैं जिससे उपभोक्ता समय पर बुकिंग नहीं करवा पाने के कारण परेशानी उठानी पडती है। श्रीमती गौड ने मांग की कि गैस बुकिंग की सप्लाई 45 दिन में होने के कारण उपभोक्ता के गैस सिलैंडर के लिए काफी इंतजार करना पडता इस सप्लाई व्यवस्था की अवधि कम करने, नये कनेक्शन जारी करने व अवैध गैस उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन निरस्त करने की मांग की।