कृषि व स्वास्थय विभाग के शिविरों का आगाज आज से
30 Sep
2007
हनुमानगढ ३० सितम्बर। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा कृषि विभाग के तहत ग्रामीणों को घर बैठे लाभान्वित करने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम सोमवार से आरम्भ होंगे। स्वास्थ्य विभाग के तहत ‘‘ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण शिविर २००७‘‘ के तहत सोमवार को नो ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि पहले दिन लोंगवाला, कोहला, मानकसर, टिब्बी, पल्लू, नैयासर, नणाऊ, नेठराना तथा मोठसरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएगें।
कृषि विभाग द्वारा जिले में १ से १८ अक्टूबर तक कृषि योजनाएं आफ द्वार - रबी अभियान २००७ के तहत विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक कृषि तिलहन श्री एस.एल.जाट ने बताया कि सोमवार को ३१एसएसडब्ल्यू , लोंगवाला, दुलमाना, इन्द्रपुरा, सन्तपुरा, पन्नीवाली, तलवाडा, १५ केडब्ल्यूडी , २२ एजी, थालडका, भूकरका, रामसरा, नेठराना, राजपुरा, तथा डोबी में शिविरों का आयोजन होगा।
|