ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम
30 Sep
2007
हनुमानगढ ३० सितम्बर। जिले में ‘‘ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण शिविर २००७‘‘ के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लगने वाले शिविर सोमवार से आरम्भ होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि इन शिविरों के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आयुर्वेद व शिक्षा विभाग की भागीदारी से गतिविधियों का संचालन होगा। समस्त ग्राम पंचायतों में प्रातः १० से सांय ४ बजे तक इन शिविरों का आयोजन होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि शिविरो में प्रातः ८ से १० बजे तक बच्चों की स्वास्थ्य सम्बन्धी स्लोगन स्पर्धा आयोजित होगी, इस स्पर्धा में बच्चों से २० स्लोगन लिखवाए जाएंगे। इसके लिए बच्चों को प्रति स्लोगन २ रुपए कर राशि दी जाएगी। इसके अलावा सम्बन्धित ग्राम पंचायत क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महा-अभियान में चयनित गंभीर बीमारियों से पीडित छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की जाएंगी। शिविर से एक दिन पूर्व ग्राम पंचायत में कार्मिकों द्वारा बुखार के रोगियों की पहचान व ब्लड स्लाईड, मलेरिया रोधी कार्यवाही (एन्टी लार्वा) व आई ईसी सामग्री वितरण के लिए सम्बन्धी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्राप्त की जाएगी। अतिकुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं की पहचान व उन्हें शिविर में आने के लिए आमंत्रित करने, मोतियाबिन्द व टी.बी. के सम्भावित रोगीयों की पहचान व सूची तैयार करने आदि कार्य किए जाएंगे।
इसी प्रकार शिविर में शिविर प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी, वैध आयुर्वेद व स्टॉफ,एलएचवी, मुख्य स्वास्थ्य कार्यकता, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशासहयोगिनी, दाई, जनमंगल जोडा, लैब टैक्नीशियन, दो मेल नर्स व शिक्षा विभाग के एक अध्यापक मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान चिकित्सा दल द्वारा मुख्य बीमारिय की पहचान व जांच कर दवाईयां उपलब्ध करने, बुखार के रोगीयों की ब्लड स्लाईड लेकर उचित दवाईयां उपलब्ध की जाएंगी। गंभीर रोगीयों को रेफर की कार्यवाही होगी, सामान्य ए.एन.सी. योजना एवं जे.एस.वाई योजना के तहत पंजीकरण की जच्चा-बच्चा कार्ड जारी होंगे, गर्भवती महिलाओं की जांच टीकाकरण, आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण, कॉपर-टी निवेश, निरोध, ओरल-पिल्स व ईमरजेन्सी पिल्स एसिड का वितरण, अतिकुपोषित बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने, बवासीर व भंगदर के रागीयों का उपचार, मोतियाबिन्द, टी.बी. के सम्भावित रोगीयों की पहचान व सूची तैयार की जाएगी। इसके अलावा बीपीएल कार्ड तैयार कर पंचायती राज विभाग द्वारा वितरण करने, मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महा-अभियान में चयनित गंभीर बीमारियों से पीडित छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच व निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।
शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार १ अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पीलीबंगा के तहत तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगवाला, ३ को अयालकी, ४ को गोलूवाला सिंहागान, ५ को गोलूवाला निवादान, ६ को उमेवाला, ७ को कान्हेवाला, ८ को हरदयालपुरा, ९ को सूरांवाली, १० को खोथंावाली, ११ को लखासर, १२ को खरलिया, १३ को लिखमीसर, १४ को सरांवावाला, १५ को हांसलिया, १६ को डिंगवाला, १७ को प्रेमुपरा, १८ को रामपुरा १९ को अमरपुरा राठान , २० को मानकथेडी, २२ को बडोपल, २३ को १८ एसपीडी, २४ को जाखडावाली, २५ को पण्डितांवाली, २६ को चोहिलांवाली, २७ को पीलीबंगा गांव, २८ को दौलतावाली, २९ को कालीबंगा तथा ३० अक्टूबर को दुलमाना में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार हनुमानगढ तहसील में १ अक्टूबर को कोहला, ३ को किशनपुरा दिखनादा, ४ को अराईयांवाली, ५ को नौरंगदेसर, ६ को मटोरियांवाली ढाणी, ७ को मुण्डा, ८ को रामसरानारायण, ९ को श्रीनगर, १० को फतेहगढ, ११ को ३० एसएसडब्ल्यू, १२ को ३१ एसएसडब्ल्यू, १३ को सहजीपुरा, १४ को डबलीबास चुगता, १५ को डबलीबास मौलवी, १६ को डबलीबास कुतुब, १७ को बहलोलनगर, १८ को मक्कासर, १९ को डबलीबास मिढारोही, २० को डबलीबास पेमा, २२ को पक्काभादवा, २३ को उतमसिंहवाला, २४ को पक्कासारणा, २५ को जण्डावाली, २६ को जोडकियां, २७ को रोडावाली, २८ को हिरणावाली, २९ को माणुका तथा ३० अक्टूबर को ग्राम पंचायत धौलीपाल में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार संगरिया तहसील में १ अक्टूबर को मानकसर, ३ को लीलावाली, ४ को किकरंवाली, ५ को नाथवाना, ६ को मोरजण्ड सिखान , ७ को अमरपुरा जालू , ८ को शाहपीनी, ९ को सिंहपुरा, १० को इन्द्रपुरा, ११ को जण्डवाला सिखान, १२ को चक हीरासिंहवाला, १३ को किशनपुरा उतरादा, १४ को रासूवाला, १५ को इन्द्रगढ, १६ को नुकेरा, १७ को मालारामपुरा, १८ को सन्तपुरा, १९ को भाखरांवाली, २० को हरीपुरा, २२ को दीनगढ, २३ को ढाबां, २४ को भगतपुरा, २५ को बोलांवाली, २६ को रतनपुरा, २७ को नगराना, २८ को फतेहपुर, २९ को अमरपुरा थेडी तथा ३० अक्टूबर को ग्राम पंचायत झाम्बर में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार टिब्बी तहसील में १ अक्टूबर को टिब्बी, ३ को पीरकामडीया , ४ को पन्नीवाली, ५ को तन्दूरवाली, ६ को बशीर, ७ को सालीवाला , ८ को मल्लडखेडा, ९ को गुडीया, १० को खाराखेडा, ११ को साबूआना, १२ को कुलचन्द्र, १३ को सहारणी, १४ को नाईवाला, १५ को सूरेवाला, १६ को सलेमगढ मसानी, १७ को शेरेका , १८ को चक ज्वालासिंहवाला, १९ को सतीपुरा, २० को नवां, २२ को ४ केएसपी, २३ को २ केएसपी, २४ को सिलवालाखुर्द , २५ को मसीतांवाली , २६ को रामपुरा उर्फ रामसरा, २७ को चाहूंवाली, २८ को मिर्जवाली मेर, २९ को डबलीकलां तथा ३० अक्टूबर को ग्राम पंचायत डबलीखुर्द में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रावतसर के तहत तहसील में १ अक्टूबर को पल्लू, ३ को दनियांसर, ४ को मोटेर , ५ को पूरबसर, ६ को ब्रमसर, ७ को धांधुसर , ८ को हरदासवाली, ९ को धन्नासर, १० को २९ डीडब्ल्यूडी, ११ को खोडा, १२ को १५-१६केडब्ल्यूडी, १३ को खेदासरी, १४ को ९९ आरडी, १५ को मोधूनगर, १६ को भैरुसरी, १७ को २२ एजी, १८ को भाखरांवाला, १९ को मैनावाली, २० को लखूवाली, २२ को भोमपुरा, २३ को रणजीतपुरा, २४ को मेहरवाला , २५ को राठीखेडा , २६ को तलवाडाझील, २७ को बेहरवाला कलां, २८ को खिनानीयां तथा २९ को ग्राम पंचायत देईदास में शिविर आयोजित होंगे।
रावतसर तहसील में ही १ अक्टूबर को नैयासर , ३ को मालासर , ४ को बिसरासर, ५ को केलनिया, ६ को मायला, ७ को कानसर , ८ को झेदासर, ९ को पोहडका, १० को न्यौलखी, ११ को गोरखाना , १२ को रामपुरा मटोरिया, १३ को ४ डीडब्ल्यूएम, १४ को निरवाल, १५ को गंधेली ,१६ को सरदारपुरा १७ को कनवानी , १८ को चाईयां, १९ को ग्राम पंचायत ४ सीवाईएम, २० को थालडका , २२ को टोपरियां, २३ को २५ आरडब्ल्यूडी , २४ को ढंढेला, २५ को पिचकराई, २६ को भूकरकां, २७ को किकराली , २८ को बिरकाली , २९ को सोनडी तथा ३० अक्टूबर को में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र नोहर के तहत १ को नणाऊ, ३ को मंदरपुरा, ४ को नीमला, ५ को सिरंगसर, ६ को धानसिया, ७ को खुईयां , ८ को पाण्डुसर, ९ को जबरासर, १० को लाखासर, ११ को ललानीया, १२ को मेघाना, १३ को भंगुली, १४ को टिडियासर, १५ को श्योरानी, १६ को दलपतपुरा, १७ को भोगराना, १८ को चक सरदारपुरा, १९ को बिडबिराना, २० को दीपलाना, २२ को परलीका, २३ को २२ एनटीआर, २४ को रामसरा, २५ को गुडिया, २६ को पदमपुरा, २७ को फेफाना, २८ को मलवानी, २९ को रतनपुरा तथा ३० को जसाना में शिविर आयोजित होंगे।
सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भादरा के तहत १ अक्टूबर को मोठसरा व नेठराना, ३ को भनाई व खचावाना , ४ को अनुपशहर व भरवाना, ५ को भाडी व सरदारगढया, ६ को अलायला व करणपुरा, ७ को डाबडी व मुंसरी , ८ को शेरडा व घेऊ, ९ को गढडा व कणाऊ, १० को भानगढ व कुंजी, ११ को अजीतपुरा व मलसीसर , १२ को सूरतपुरा व बोझला, १३ को सांगड व डूंगराना, १४ को जोगीवाला व कलाना, १५ को भोजासर व किराडाबडा ,१६ को चिडयागांधी व मुन्दडियाबडा १७ को गांधीबडी व रासलाना , १८ को मलखेडा व जाटान, १९ को नांगल व राजपुरा, २० को रामगढिया व डोबी, २२ को निनाण व उत्तरादा बास, २३ को जनाना व भांगवा, २४ को साहूवाला व ललाना दिखनादा, २५ को महराना व ललाना उत्तरादा, २६ को बिराण व ढीलकी, २७ को झांसल व उज्ज्लवास, २८ को छानीबडी व गोगामेडी , २९ को गढीछानी व रामगढ तथा ३० अक्टूबर को ग्राम पंचायत भिरानी व बरवाली में शिविर आयोजित होंगे।
|