www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS Feed
09 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


प्रभारी सचिव श्री विनोद कपूर द्वारा जिले की प्रगति की समीक्षा
30 Sep 2007

बारह करोड की लागत से पुलों का निर्माण जून २००८ तक, भादरा -झांसल मार्ग के लिए ४२५.५२ लाख रुपए के कार्यादेश जारी, संगरिया-हनुमानगढ रोड के टेंडर खुले


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

हनुमानगढ, ३० सितम्बर। जिले के प्रभारी सचिव एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विनोद कपूर ने रविवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के तहत जिले की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव ने संगरिया-टिब्बी मार्ग पर २० आरडी, हनुमानगढ-टिब्बी मार्ग पर ४० आरडी तथा ७५ आरडी पर मुण्डा में पुलों के अलावा संगरिया-हनुमानगढ रड तथा भादरा-झांसल मार्ग के निर्माण कार्यों को आरम्भ करवाने के लिए सम्बंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
 इस पर  सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि २० आरडी पर विभाग को पुल बनाने के लिए जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है, साथ ही निविदाएं भी स्वीकृत की जा चुकी है। इस पर ३९५ लाख रूपये खर्च होंगे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके विभाग द्वारा ४० आरडी पर पुल निर्माण के लिए निविदाएं प्राप्त की जा चुकी है तथा ७५ आरडी के पुल के लिए भी निविदाएं जारी की जा चुकी है। इन पुलों पर भी करीब चार चार करोड की राशि खर्च होगी। कुल मिलाकर इन तीनों पुलों के निर्माण पर १२ करोड रूपये का व्यय होगा तथा निर्माण कार्यों को जून २००८ तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
संगरिया हनुमानगढ रड तथा भादरा झांसल मार्ग के सम्बन्ध में भी प्रभारी सचिव द्वारा जानकारी मांगे जाने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि  भादरा -झांसल मार्ग के लिए ४२५.५२ लाख रुपए के कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं।  संगरिया - हनमानगढ मार्ग का निर्माण कार्य ग्रेफ द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए भी टेंडर खुल गए है तथा इस पर २० करोड रुपए खर्च होंगे।
प्रभारी सचिव ने बैठक में जिले में सोमवार से आरम्भ होने वाले कृषि योजनाएं आफ द्वार-रबी अभियान २००७-२००८ तथा ग्रामीण स्वास्थय शिविरों के प्रभावी संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत जिले की प्रगति की भी विभागवार समीक्षा की। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि १५ सूत्रों में विभिन्न विभागों की प्रगति अच्छी रही है, साथ ही शेष ४-५ सूत्रों में से कई बिन्दू ऐसे है जो जिले के लिए लागू नही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण, एपीएल व बीपीएल के लिए शौचालयों के निर्माण के कार्यों, विद्युत, इन्दिरा आवास के अलावा जलदाय विभाग से सम्बंधित बिन्दुओं पर प्रगति सही दिशा में चल रही है। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के भौतिक लक्ष्यों के तहत अतिरिक्त कक्षा कक्षों के लिए २३७ के लक्ष्य के मुकाबले १४४ की स्पवीकृति जारी कर दी गई है।
जोधपुर विद्युत वितरण निगतम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता श्री के. एल. चितलांगिया ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि कुटीर ज्योति योजना के तहत ६ हजार ६०० के लक्ष्य के विपरीत सितम्बर माह तक ३ हजार का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।  प्रभारी सचिव ने शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों के अपने दौरे में आंगनबाडी केन्द्रों की अव्यवस्थाओं तथा गतिविधियों के कमजोर पर्यवेक्षण की ओर इंगित करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए । उन्होंने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पशु चिकित्सालयों व उप केन्द्रों के चिकित्सकों को उन निकटवर्ती गॉवों में भी समय -समय पर भ्रमण करके उन गॉवों के लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए जिनमें चिकित्सालय या उप केन्द्र स्थित नही है।
प्रभारी सचिव ने संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक संसाधन की कमी वाले स्थानों पर संसाधन व उपकरण आदि उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला रसद अधिकारी एवं सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार को राशन के समयबद्ध उठाव के लिए आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व विभाग के तहत मुख्यमंत्री की नहरयात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की क्रियान्वित से सम्बन्धित बिन्दुओं, रावतसर में अतिवृष्टि के बाद विभिन्न कार्यो व मुआवजे की स्वीकृतियां जारी करने व वितरण, सेमनाले के स्थाई समाधान, पंचायत समिति हनुमानगढ का कार्य क्षेत्र विस्तृत होने के कारण उसमें अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को विकास अधिकारी लगाने, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, रसद विभाग के तहत समयबद्ध उठाव व वितरण परिवार कल्याण कार्यक्रम, कृषि विभाग के तहत बुआई, बीज व फर्टीलाईजर की उपलब्धता आदि के बारे में भी चर्चा की गई ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री हनुमान सिंह शेखावत, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी  अधिकारी श्री हरलाल सारण, उप महाहनरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक के महानिरीक्षक श्री शंकरलाल शर्मा, जिला  रसद अधिकारी श्री नवनीत कृष्ण पुरोहित, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता तथा रावतसर के उपखण्ड अधिकारी श्री अशोक जैन के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरी अधिकारी मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Want to Sell your old CAR or Bike? Post free Classified Post  @ Rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com