KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


थमा नहीं है सडक हादसों का सिलसिला
30 Sep 2009

मोटरसाइकिल सवार को ट्रेक्टर ने कुचला


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर, बीकानेर संभाग में हो रहे भीषण सडक हादसों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज सुबह संभाग के रावतसर इलाके में पल्लू मार्ग पर ट्रक और निजी बस के बीच हुई भीषण टक्कर में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 28 जने घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल 6 जनों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। संभाग के पीलीबंगा इलाके में बीती रात हुए सडक हादसे में चार जनों की मौत हो गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावतसर-पल्लू सडक मार्ग पर आज तडके ट्रक और बस के बीच आमने सामने से हुई भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और बस चालकों समेत बस में सवार सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में ट्रक चालक विक्की पुत्र वरियामसिंह, बस चालक हरपाल पुत्र रामलाल के अलावा बस में सवार नानूराम पुत्र सुरजाराम, सुजानसिंह पुत्र प्रतापसिंह, अवतारसिंह और उसकी बीवी बच्चे के अलावा रामसिंह पुत्र तनेसिंह तथा सरोज कंवर पत्नी रामसिंह शामिल है, एक मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि जैन ट्रेवल्स की बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी जबकि ट्रक सामने की तरफ से आ रहा था। घायलों में श्रीगंगानगर जिले का समाज कल्याण अधिकारी बुद्धीप्रकाश चंदेल भी शामिल है। रावतसर थानाधिकारी दिनेश राजौरा के अनुसार आज सवेरे करीब साढे पांच बजे जयपुर से आ रही वीडियोकोच बस सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिडी।
उस समय ट्रक चालक आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था और सामने से आ रही विडियोकोच से जा भिडा। हादसे के बाद बस पलट गई और उसमें बैठी करीब तीन दर्जन सवारियों में से चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल जे जाते समय पांच अन्य यात्रियों ने दम तोड दिया और एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक फतेहाबाद निवासी विक्की कुमार समेत बस में बैठे गंगानगर निवासी अवतार, आगरा निवासी सुरज्ञान सिंह व नानूराम की मौके पर ही मौत हो गई और राजू और रामेश्वर की अस्पताल ले जाते मौत हो गई।
पुलिस और स्थानीय लोग अन्य लोगों की शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं।  जानकारी में रहे कि पखवाडे भर के भीतर संभाग में यह तीसरा भीषण सडक हादसा है, इससे पूर्व बीकानेर श्रीडूंगरगढ मार्ग पर रायसर बस स्टैण्ड के समीप हुए सडक हादसे में भी ट्रक मिनी बस की भिडंत में नौ जनों की मत हो चुकी है।

मोटरसाइकिल सवार को ट्रेक्टर ने कुचला
बीकानेर 3॰ सितम्बर। आज सुबह सागर रोड पर हुए सडक हादसे के दौरान ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार रिडमलसर निवासी मो.सलीम तंवर का लडका संजय खान उर्फ सोनू आज सवेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां बाबा रामदेव टैन्ट हाउस वाली गली में अपने बीकानेर वाले घर आ रहा था तभी हल्दीराम प्याऊ के समीप एक ट्रेक्टर की चपेट में आकर उसकी मौका स्थल पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग छूटा।
हादसे की इत्तला मिलने के बाद मौके पर पहुंची व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में         लेकर उसे पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और बाद में उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Road Mishap Accident In Bikaner Road Accident

Pelagian Dictionary

सडक
हादसों
सिलसिला


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Kumar Sahil and Sneha Ullal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares