बीकानेर के जाने माने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता ने नोएडा स्थित माया एकेडमिक एन्ड एडवान्स सिनेमेटिक सेन्टर मे मीडिया व एनिमेशन प्रशिक्षणरत छात्रों से आज अपने अनुभव बांटते हुए उन्हे जहां प्रेक्टिकल एप्रोच रखने की बात का गुर दिया वहीं भारत की पौराणिक महत्त्व वाली कहानियाँ से विजन निकालकर कुछ नया करने की बात कही। पीटिआई से जुडे गुप्ता ने गत सोमवार को माया एकेडमी मे एक व्याख्यान दिया। गुप्ता के चित्रों की भी एक प्रर्दशनी यहां लगाई गई। इस प्रर्दशनी के माध्यम से गुप्ता ने अपने फोटो लेने के पीछे एक सोच का होना बताया। गुप्ता ने अपने व्याख्यान मे फोटोग्राफी का अर्थ और उसकी सजीवता के बारे मे स्पष्ट करते हुए कहा कि एक फोटो हजार शब्दों की कहानी बयां करता है। अपने व्याख्यान मे जहां फोटोग्राफी, एनीमेशन और मीडिया के बारे आधारभुत जानकारी दी वहीं विशिष्ट स्थिति मे भी काम करने के तरीके बताये। गुप्ता ने एनीमेशन के पुराने व नये तौर तरीकों के बारे मे भी विस्तार से बताया।
घन्टे भर चले इस व्याख्यान कार्यक्रम मे गुप्ता ने एकेडमी के जिज्ञासु छात्र-छात्राओं के सवालों के इत्मीनान से जवाब दिये। व्याख्यान के बाद एकेडमी सेन्टर हेड जितेन्द्र विश्नोई ने गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आफ दिये गुर इन विधार्थियों को निश्चित रूप से गुणवत्ता से काम करने के प्रति उत्साहित करेंगे।