KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


डूंगरपुर में विशाल रोजगार मेले में उमडी युवाओं की भीड मौके पर हुए आवेदन, हाथों हाथ मिला रोजगार
30 Oct 2007

मार्गदर्शन के अभाव में योग्य होने के उपरान्त भी रोजगार व योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे युवाओं के लिए रोजगार मेला वरदान स्वरूप सिद्ध हो रहा है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


 डूंगरपुर ३० अक्टूबर/मार्गदर्शन के अभाव में योग्य होने के उपरान्त भी रोजगार व योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे युवाओं के लिए रोजगार मेला वरदान स्वरूप सिद्ध हो रहा है।  इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रो के साथ शहरी युवाओं के लिए भी  उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
 यह विचार राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कनकमल कटारा ने स्थानीय लक्ष्मण मैदान पर राजस्थान आजीविका मिशन के सहयोग से जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त प्रयासों से आयोजित विशाल रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप म व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी बेरोजगारों की व्यथाओं को समझते हुए लाखों की तादाद में नई नियुक्तियां की है और अनवरत जारी है। प्रशासन द्वारा बेरोजगारों की व्यथा को अनुभव करते हुए विशिष्ट प्रयासों के माध्यम से जिल में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृखला में यह भी एक महत्त्वपूर्ण कदम है। कटारा ने कहा कि ग्रामीण व दूरदराज के लोगों को मार्गदर्शन के साथ सहयोग व संबल प्रदान करने का कार्य निसंदेह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की क्षेत्रा के उद्योगों में क्षेत्रा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की मंशानुरूप यहां पर क्षेत्रा के बडे औद्योगिक उपक्रम भी मेले में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अब डूंगरपुर जिला पिछडे जिले की परिभाषा से बाहर आ रहा है और धीरे धीरे यह विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा। सरकार भी क्षेत्रा के विकास के लिए प्रयत्नशील है। विगत चार वर्षों में सरकार ने ४० करोड के कार्य टीएसपी क्षेत्रा के लिए कराए हैं जो एक कीर्तिमान है। 
उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए समारोह के अध्यक्ष जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने कहा कि क्षेत्रा के युवाओं को एक ही छत के नीचे समस्त प्रकार के रोजगार, स्वरोजगार एवं ऋण आवेदन संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने युवाओं को इस प्रकार की योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं युवाओं की प्रतिक्षा कर रही है ,आवश्यकता अपनी योग्यता के अनुरूप लाभ उठाने की है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने कहा कि संभवत डूंगरपुर के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब इस तरह का विशाल रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्हने विभिन्न संस्थाओं से संबंधित जानकारियों की एक ही स्थान पर उपलब्धता की प्रशंसा की।
जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने मेले की रूपरेखा एवं कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। आरंभ में अतिथियों का स्वागत जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी, जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने माल्यार्पण कर किया।
समारोह के आरंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ईश वन्दना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी गजेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे। इस अवसर पर राजस्थान सिण्टेक्स लिमिटेड की और से ३५ से अधिक युवाओं को मौके पर ही अतिथियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्रा प्रदान किये। सहारा इण्डिया द्वारा भी समारोह में नियुक्ति पत्रा प्रदान किया गया। जिला रसद विभाग की ओर से १९ नये राशन डीलरों को नियुक्ति पत्रा प्रदान किये गये। इसी प्रकार बैंक ऑफ बडौदा द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये।
इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास परियोजना अधिकारी टी आर जोशी, उपखण्ड अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड, जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर, अग्रणी जिला प्रबंधक टीसी महावर, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक विपुल जानी, राजस्थान सिन्टेक्स लिमिटेड के असिस्टेण्ट मेनेजर (एचआरडी) टी एस पण्ड्या, सहारा इण्डिया के एम एल देहरा सहित विभिन्न राजकीय विभागों व निजी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हाथों हाथ मिला रोजगार
मेले के दौरान प्रशासन द्वारा इस बात का पूर्ण प्रयास किया गया कि निजी क्षेत्रा के नियोक्ताओं को भी इस ओर आकर्षित किया जाए ताकि उनके उपक्रमों में भी जिले युवाओं को नौकरी प्रदान की जा सकी। इसके तहत ने मौके पर ही अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर लगभग ४० अभ्यर्थियों को योग्यतानुसार अलग अलग पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किये। जिनमें महिलाओं को भी सम्मिलित किया गया। टेक्सकेम ने भी मेले के समाप्ति के दो घण्टे पूर्व ही लगभग ७१ युवाओं को कार्यादेश प्रदान कर दिये थे। सहारा इण्डिया परिवार की ओर से लगभग २५० युवाओं के आवेदन पत्रो की जांच के उपरान्त उन्हें अगले चरण में साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया हैं जिसमें से अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकेगा।
नीता को मिली नौकरी
निजी संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति देने के प्रयासों के तहत कई लोगों का इसका लाभ मिला। ९वीं उत्तीर्ण नीता जोशी को आपरेटर के रूप में नियुक्ति मिली। नीता को केबिनेट मंत्री कनकमल कटारा ने स्वयं के हाथों नियुक्ति पत्रा प्रदान किया।  वहीं आईटीआई के साथ स्नातक योग्यताधारी होने के बाद बेरोजगार गैंजी निवासी हितेष एवं १२ वीं उत्तीर्ण आतंरी के कैलाश रावल भी नियुक्ति पाकर हर्षित थे।
दो करोड के ऋण स्वीकृत
विशाल रोजगार मेले में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए ऋणों का वितरण भी किया गया। बैंक ऑफ बडौदा ने दो करोड रूपये के ऋण स्वीकृत किए और मौके पर ही ३६ व्यक्तियों को १४.२७ लाख के ऋण वितरित भी किए।  भूमि विकास बैंक द्वारा २ महिलाओं को १५-१५ हजार रुपया और एक पुरूष को २५ हजार रुपए हेतु ऋण आवेदन प्राप्त हुए।
सुबह से ही उमडे युवा
विशाल रोजगार मेले में सुबह से ही रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं की भीड उमडने लगी थी। युवा अपने हाथों में प्रमाण पत्राों की प्रतिलिपियां लेकर यहां पहुंचे और विभिन्न विभागीय काउण्टरों पर आवेदन पत्रा प्राप्त कर रोजगार के लिए आवेदन किया।
मार्गदर्शन प्रपत्रा से मिली जानकारी
विशाल रोजगार मेले के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष फोल्डर मार्गदर्शन प्रपत्रा के नाम से प्रकाशित करवाया गया था। इस प्रपत्रा में डूंगरपुर के रोजगारोन्मुखी अध्ययन एवं प्रशिक्षण संस्थानों, बेरोजगारों के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ ही बेरोजगार आशार्थियों के लिए कार्यरत अन्य संस्थानों की जानकारी दी गई थी। प्रपत्रा में बेरोजगारों के लिए बडी तादाद में मौजूद रोजगार वेबसाईटों की जानकारी भी दी गई थी। आज यहां पर हजारों की तादाद में इन फोल्डर्स का वितरण किया गया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

विशाल
रोजगार
मेले
उमडी
युवाओं
भीड
मौके
हुए
आवेदन
हाथों
हाथ
मिला
रोजगार


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Jab we met


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares