बीकानेर - नगर निगम चुनाव के लिए अभी से सभी दलो में रस्साकसी बनी हुई है। इधर महापौर पद की उम्मीदवारी को लेकर काँग्रेस खेमे की जहोदहद जयपुर में चल रही है। जानकारी के अनुसार इस मसले को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष डाँ सी पी जोशी तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ काँग्रेस नेताओं और पदाधिकारियो की एक बैठक रखी गई। इस बैठक में नगर निगम चुनावों पर मंत्रणा के अलावा महापौर पद के दावेदारी को लेकर विचार विमर्श हुआ बताया जाता है कि बीकानेर नगर निगम के लिए काँग्रेस की इस बैठक में जिन दावेदारो के नाम पर चर्चा हुई । उनमें शहर काँग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला भवानी शंकर शर्मा श्याम तंवर सुशील थिरानी तथा अरविन्द मिढा प्रमुख है। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को आपसी सांमजस्य और तालमेल के साथ नगर निगम चुनाव की रणनीति बनाने कि हिदायत देते हुए गुटबंदी खत्म करने का भी कहा इसी दौरान डां तनवीर मालावत प्रदेशध्क्ष सी.पी जोशी से अलग मिलकर बीकानेर नगर निगम के महापौर के लिए जर्नादन कल्ला के नाम की दावेदारी बनाने कि बात कही ।