www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS Feed
09 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


भीलवाडा - ५०१ गांवों में २४ घण्टे विद्युत वितरण
30 Nov 2007

आगामी वित्तीय वर्ष २००८-०९ के लिए अजमेर का डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट प्लान ८२८ करोड रुपये का होगा जिसे गुरुवार को अंतिम रूप देकर अनुमोदित कर दिया गया ।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

जयपुर, ३० नवंबर। विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार तथा गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्धता के लिए के लिए भीलवाडा जिले में चलाये जा रहे फीडर सुधार कार्यक्रम में जिन फीडर्स पर बिजली की छीजत १५ प्रतिशत से कम आई है ऐसी ९९ फीडर्स के ५०१ गांवों में २४ घण्टे बिजली उपलब्ध होने लगी है।
अजमेर संभागीय आयुक्त श्री दीपक उप्रेति की अध्यक्षता में गुरुवार को भीलवाडा में आयोजित जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि फीडर सुधार कार्यक्रम के तहत आगामी मार्च माह तक जिले के सभी १६४९ गांवों में २४ घण्टे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि विद्युत कनेक्शन आवेदन अनावश्यक लंबित नहीं रखते हुए कनेक्शन जारी करने में प्राथमिकता बरतें ताकि बिजली की चोरी पर अंकुश लगे। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विषय अध्यापकों की कमी है उनमें वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि पढाई प्रभावित न हो। उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रें में भी मिड-डे-मील वितरण हेतु आधुनिक केन्द्रीकृत किचन की योजना पर विचार करने की जरुरत बताई। अध्यापक समय पर विद्यालय जायें और पूरे मन से अध्यापन कार्य करें ताकि परीक्षा परिणाम अच्छे रहें।
श्री उप्रेति ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर देने, संस्थागत प्रसव के लिए ग्रामीण महिलाओं में जागरुकता लाने और उन्हें प्रेरित करने, विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, ग्रामीण क्षेत्रें में स्वच्छता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि अप्रेल माह से जिले में शुरु होने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना की गाइड लाइन का अध्ययन कर विभागीय अधिकारी अभी से पूर्व तैयारी करलें ताकि बाद में कार्य स्वीकृत करने में आसानी रहे। उन्होंने पेयजल समस्या समाधान के प्रयासों पर चर्चा करते हुए भीलवाडा शहर एवं जिले में पेयजल वितरण की स्थिति एवं पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। खराब हेण्डपंपों को समय रहते ठीक करने, २० सूत्री कार्यक्रम की लक्ष्यपूर्ति यथासंभव आगामी दिसंबर-जनवरी माह तक कर लेने तथा विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व विकास गतिविधियों के संचालन एवं र्कियान्वयन में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य को अंजाम देने की बात कही।  संभागीय आयुक्त ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
जिला कलक्टर श्री हेमन्त गेरा ने जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के र्कियान्वयन एवं जन समस्या समाधान प्रगति की जानकारी दी।  




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Restaurant Software by Pelagian Softwares
Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com