KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


अजमेर का डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट प्लान ८२८ करोड रुपये का
30 Nov 2007

आगामी वित्तीय वर्ष २००८-०९ के लिए अजमेर का डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट प्लान ८२८ करोड रुपये का होगा जिसे गुरुवार को अंतिम रूप देकर अनुमोदित कर दिया गया ।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, ३० नवम्बर । आगामी वित्तीय वर्ष २००८-०९ के  लिए अजमेर का डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट प्लान ८२८ करोड रुपये का होगा जिसे गुरुवार को अंतिम रूप देकर अनुमोदित कर दिया गया ।
 जिला कलक्टर श्री नवीन महाजन की अध्यक्षता में गुरुवार को अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक श्री दिनेश रैना द्वारा प्लान प्रजेन्टेशन के बाद इसे अनुमोदित कर दिया ।
जिला कलक्टर ने बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से कहा कि वे अब नाबार्ड द्वारा बनाई गई ८२८ करोड रुपये की ’’संभावितायुक्त ऋण योजना‘‘  के आधार पर ही अपने-अपने बैंक का क्रेडिट प्लान तैयार करें । यह योजना आगामी एक अप्रेल २००९ से अजमेर जिले में शुरु हो जायेगी।
उन्होंने बताया कि सभी बैंक नाबर्ड की गाइड लाईन के आधार पर ही कार्य करेंगे और निर्धारित किये गये क्षेत्रें में लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियां हांसिल करेंगे ।
 नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक श्री दिनेश रैना ने बताया कि ८२८ करोड रुपये के इस डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट प्लान में २४८ करोड रुपये फसली ऋण के रूप में, १७१ करोड रुपये कृषि सावधि ऋण, १३९ करोड रुपये गैर कृषि क्षेत्र में ऋण तथा २७० करोड रुपये के ऋण अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रें में दिये जायेंगे ।
श्री रैना ने यह भी बताया कि कृषि सावधि ऋण के तहत आने वाले वर्ष में लघु सिंचाई हेतु ८ करोड, भूमि विकास हेतु १६ करोड, कृषि यंत्रीकरण हेतु ८१ करोड, वृक्षारोपण व बागवानी हेतु ६, वेस्ट लैंड डवलपमेंट हेतु २, डेयरी विकास हेतु ३७, मुर्गी पालन हेतु ६, भेड, बकरी पालन हेतु ११ तथा ग्रामीण भंडारण व मंडी के लिए २ करोड रुपये के ऋण दिये जायेंगे ।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जस्साराम, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री आर.पी. गुप्ता, सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद थे ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

डिस्ट्रिक्ट
क्रेडिट
प्लान
८२८
करोड
रुपये
का


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Govinda and Reema Sen in Movie Chal Chala Chal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares