अनुराधा पोडवाल ने किया दीपदान
30 Nov
2007
बून्दी उत्सव ०७ के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखंला में गुरूवार शाम को बून्दी बाणगंगा में आयोजित दीपदान कार्यक्रम
जयपुर, ३० नवम्बर। बून्दी उत्सव ०७ के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखंला में गुरूवार शाम को बून्दी बाणगंगा में आयोजित दीपदान कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया।
इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री श्याम सुन्दर बिस्सा सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिक ने भाग लिया।
इस अवसर पर अनुराधा पोडवाल का जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री जे.के. पुरोहित ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया। इससे पूर्व पार्श्व गायिका ने बाणगंगा के मंदिर में आरती में भी भाग लिया। दीपदान के पश्चात भव्य आतिशबाजी भी की गई।
|