KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS 18 March 2010
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News
Free News on your website


शिशु सुरक्षा योजना शुरु की जायेगी -चिकित्सा मंत्री
30 Nov 2007

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दिगम्बर संह ने कहा है कि नार्वे के सहयोग से राजस्थान में जननी सुरक्षा योजना की तर्ज पर अगले कुछ माह में शिशु सुरक्षा योजना प्रारम्भ की जायेगी। इस संबध में नार्वे के प्रधानमंत्री को अगले माह भरतपुर व कुम्हेर भ्रमण पर लान के प्रयास किये जा रहे ह।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, ३० नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दिगम्बर संह ने कहा है कि नार्वे के सहयोग से राजस्थान में जननी सुरक्षा योजना की तर्ज पर अगले कुछ माह में शिशु सुरक्षा योजना प्रारम्भ की जायेगी। इस संबध में नार्वे के प्रधानमंत्री को अगले माह भरतपुर व कुम्हेर भ्रमण पर लान के प्रयास किये जा रहे ह।
चिकित्सा मंत्री गुरुवार को भरतपुर जिले में कुम्हेर कस्बे के ऐतिहासिक कच्चे व पक्के तलाबों के जीर्णोद्धार व उनको गहरा कराने के २२ लाख की लागत के कार्य का शुभारम्भ करने के पश्चात राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के सहयोग से लुपिन संस्था द्वारा आयोजित सखी प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने महिलाओं में आ रही जागृति को शुभ संकेत बताते हुए कहा कि राज्य में जननी सुरक्षा योजना के कारण संस्थागत प्रसवों में बढोतरी का ही परिणाम है कि राज्य में मातृ व शिशु मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षो के संगठित प्रयासों से अब राजस्थान ना तो पिछडा है और ना बीमारू प्रदेश अपितु राज्य अब विकास की ओर तेजी से अग्रसर है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कुम्हेर की महिलाओं में आ रही चेतना व सशक्तिकरण के बल पर हम सभी का प्रयास हो कि कुम्हेर ब्लाक प्रान्त का आदर्श ब्लाक बने। उन्होंने प्रान्त में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी हाल ही प्रान्त में इस दिशा में हुए प्रयासों को सराहा है। उन्होंने कहा कि कुम्हेर की पोखरों के लिए स्वीकृत १ करोड की राशि से अब उन पोखरों को खुदवाया जायेगा जो वर्षा आ जाने के कारण नहीं खुद सकी थी। उन्होंने कहा कि कुम्हेर के कच्चे व पक्के तालाब को पाइप लाईन से भरवाने की व्यवस्था भी की जायेगी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए ल्यूपिन वेलफेयर फाउण्डेशन के अधिशाषी निदेशक श्री सीताराम गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की तरह हमें भी जल संरक्षण के प्रभावी उपाय करने होंगे और वर्षा जल संग्रहण हेतु टांका व्यवस्था को अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि रूपवास के १५० विद्यालयों में संस्था द्वारा टंकिया बनवाई गई है और कुम्हेर ब्लाक का डेटा बेस शीघ्र तैयार करायेगा। उन्होंने बताया कि कुम्हेर,कामां,वैर,डीग व भरतपुर के हेरीटेज स्थलों के चिन्हीकरण, संरक्षण व उन्हें रोजगार से जोडने के प्रोजेक्ट पर सृजन संस्था द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
भ्रमणशील शल्य एवं मेगा शिविर का अवलोकन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह ने गुरुवार को भरतपुर जिले के कुम्हेर में लग रहे भ्रमणशील शल्य एवं नेत्र मेगा शिविर का अवलोकन किया।
चिकित्सा मंत्री ने ग्रामीणों के शिविर के प्रति भारी उत्साह को देखते हुए प्रभारी चिकित्सक को निर्देश दिये कि यदि आवश्यक हो तो मरीजों की जांच हेतु आउट डोर एक दिवस और बढाये ताकि कोई भी मरीज शिविर से निराश नहीं लौटे। उन्होंने ऐसा ही मेगा शिविर कुम्हेर में अगले वर्ष मई-जून म लगाने का विश्वास भी दिलाया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने एवं मरीजों की सेवा में जुटी संस्थाओं व स्वयं सेवकों का आभार भी व्यक्त किया। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में गुरुवार को दोपहर तक करीब ७ हजार रोगियों की जांच की जा चुकी है और आपरेशन हेतु ४९१ रोगियों को भर्ती किया जा चुका है।
शिविर में चिकित्सा मंत्री ने सभी वार्डों में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछे और रोगियों को फलों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मेडीकल टयूरिज्म के विकास के भी हर सम्भव प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वीकृत सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए ३.४५ करोड रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। शिविर में ही एक्स-रे, सोनोग्राफी,ईसीजी व सभी प्रकार की जांच की व्यवस्था की गई है और आपरेशन,दवा,उपचार रहने व खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

सुरक्षा
योजना
शुरु
जायेगी
-चिकित्सा
मंत्री


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Collector watch on MAHANREGA


Software Watch

@Kill




Allows you to list all the opened windows (applications) on your Windows machine (including hidden and trayed) and to kill them by specifing PART of their titles. Works also as a command line utility and can be invoked by batch files. Freeware.

Click Here

Powered by
UniqueIdea.net

Bikaner A Unbeliveable movement


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares