बाल विवाह की रोकथाम के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन होगा
30 Nov
2007
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने व बाल विवाह के विरुद्घ जन जागृति पैदा करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए है।

हनुमानगढ, 30 नवम्बर।- बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने व बाल विवाह के विरुद्घ जन जागृति पैदा करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए है। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने, व्यापक प्रचार -प्रसार करने तथा लक्षित सामाजिक संव्यवहार सुनिश्चित करने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। - इसके तहत बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देने तथा- समुदायों को बाल विवाह निरोधक अधिनियम 2॰॰6 के अन्तर्गत दण्डात्मक प्रावधानों से - अवगत करवाया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि इस स बन्ध में कार्यशालाओं का आयोजन, वाद-विवाद स्पर्धा, नारा लेखन, चित्रकला स्पर्धा, दूरदर्शन कल्याणी कल्ब, कला जत्था, लोक कलाकारों, प पलेट्स वितरण, पोस्टर, बैनर प्रदर्शनी, लगाने रैली का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम , चौपाल वार्ता आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एक नौ सदसीय कमेटी का गठन किया गया है। - जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया है कि सभी गतिविधियों में सांसद, विधायकगण, जिला प्रमुख , प्रधान, नगरपालिका के चेयरमैन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से विभिन्न गतिविधियों का स पादन करवाए।
|