KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Job Seeker from Rajasthan,Jaipur,Jodhpur,Ajmer,Bikaner,Mumbai,Delhi,

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सरकार प्रदेश को शिक्षित एवं विकसित करने के लिए कृत संकल्प
30 Nov 2007

सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड ने कहा है कि सरकार राज्य को शिक्षित एवं विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है और इसके लिए पूरे मनोयोग से जुटि हुई है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, ३० नवम्बर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड ने कहा है कि सरकार राज्य को शिक्षित एवं विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है और इसके लिए पूरे मनोयोग से जुटि हुई है।
श्री राठौड गुरुवार को चूरू जिले के घंटेल गांव में श्रीमती रूकमणी चौधरी राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत चार वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये है। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य ने काफी ऊंची छलांग लगाई है।
उन्होंने  बताया  कि विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का निःशुल्क पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्रओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की जा रही है। पढने वाले बच्चों के लिए बीमा सुविधा की गई है। तीन किलोमीटर पढने जाने वाली बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु चिकित्सा, सडक, विद्युत, पेयजल, कृषि आदि क्षेत्रें में विकास के नये आयाम स्थापित किये गये हैं।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने सेठ के. एल. चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के पदाधिकारियों को इस बात का धन्यवाद दिया कि  उन्होंने गांव में विद्यालय के लिए भवन बनाया है। उन्होंने कहा  कि इस विद्यालय में पढने वाले बालक एवं बालिकाएं बरसों-बरसों तक श्रीमती रूकमणी देवी और चौधरी परिवार के लोगों को आशीष देते रहेंगे और उनके आशीष से उन्हें पुण्य मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने पुरूषार्थ से कमाया हुआ धन पुण्य के कार्य में लगाने से कमाई में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि अन्य भामाशाहों और दानदाताओं को भी इस पुनित कार्य में आगे आना चाहिए।
इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने शिक्षा को विकास का मूल आधार बताते हुए कहा कि सरकार शिक्षा प्रसार की ओर विशेष ध्यान दे रही है, यही कारण है कि गत चार वर्षों में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी विकास हुआ है। सरकार के गत चार वर्ष शैक्षिक क्रांति के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत ५६ वर्षों में ५० हजार विद्यालय खोले गये जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक ५० हजार विद्यालय नये खोले गये हैं। सभी राजीव गांधी विद्यालयों को प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों का पोषण और शिक्षण दोनों कार्य कर रही है। बच्चों को दोपहर का निःशुल्क भोजन दिया जा रहा है तथा २ अरब की पुस्तके निःशुल्क वितरित की गई है। इसके अलावा ४५० करोड के निर्माण कार्य शिक्षा के क्षेत्र में करवाये गये है। राज्य में एक लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है।
शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में राज्य राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। राज्य में ४७५ आई. टी. आई. केन्द्र खोले गये हैं। राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग महाविद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही  है।
उन्होंने घोषणा की कि चूरू जिले में अगले सत्र से इंजीनियरिंग महाविद्यालय खोला जायेगा। राज्य में १५०० स्कूलों को सैकेण्डरी स्कूलों में क्रमोन्नत किया जायेगा तभी घंटेल में बालिका सैकेण्डरी स्कूल खोल दिया जायेगा तथा एक प्राईमरी स्कूल खोल दिया जायेगा।
इस मौके पर उप जिला प्रमुख श्री विजयकुमार शर्मा, श्री प्रधान हरलाल सहारण, जिला कलक्टर श्री अर्जुन मेघवाल, पुलिस अधीक्षक श्री गिरधारीलाल शर्मा सहित गाणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

प्रदेश
शिक्षित
एवं
विकसित
करने
कृत
संकल्प


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sarah jane


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares