KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक संपन्न
30 Nov 2007

जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए है कि वे अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा स्वयं भी करें और यह सुनिश्चित करें कि आवंटित लक्ष्य का अर्जन हर हाल में किया जाए।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर ३० नवंबर/जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए है कि वे अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा स्वयं भी करें और यह सुनिश्चित करें कि आवंटित लक्ष्य का अर्जन हर हाल में किया जाए। 
कलक्टर पवन शुक्रवार को स्थानीय जिला परिषद सभागार में जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
बैठक में समिति में पूर्व में पंजीकृत ७ प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई और विभागीय कार्यवाहियों की जानकारी लेने के उपरान्त  ४  प्रकरणों  का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की और निर्देश प्रदान किए कि जनहित में विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। कृषि विभागीय समीक्षा में कलक्टर ने उपनिदेशक को खाद व बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा वहीं पुलिस विभाग को वागड महोत्सव और राज्यपाल यात्र में बेहतर प्रबंधों के लिए धन्यवाद देते हुए ओवरलोडेड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को सिटी बस सेवा प्रारंभ करवाने के लिए एक बैठक आयोजित करवाने के निर्देश दिए।
रसद विभागीय समीक्षा में नई गैस एजेन्सी खोलने के लिए अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली गई और सर्दियों में गैस मांग बढने को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सागवाडा उपखण्ड अधिकारी द्वारा मिड-डे-मिल के लिए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्यवाही के संबंध में विभाग द्वारा अवगत कराया कि विद्यालयों द्वारा गैस एजेन्सी के नाम से मांग का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाने पर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
कलक्टर ने बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्य आवंटित किए और निर्देशित किया कि वे इन लक्ष्यों को हासिल करवाने के लिए मन लगाकर कार्य करें।  लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता गुणवत्ता नियंत्रण को निर्देशित किया कि वे नवनिर्मित सडकों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी शिकायतों पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलक्टर ने समस्त बीपीएल परिवारों के लिए एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रही स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलवाने के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर ने शहरी जनसहभागिता योजना में डूंगरपुर के सामान्य चिकित्सालय के पुनरूद्धार के लिए बनाए गए २० लाख के प्रोजेक्ट के स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए नगरपालिका को निर्देश दिए कि कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करवाया जाए।
बैठक में रोडवेज से विभिन्न मार्गों पर शटल बस सेवा प्रारंभ किए जाने के संबंध में जानकारी ली गई। सिंचाई विभाग द्वारा  अमरपुरा व लोडेश्वर में पेयजल आपूर्ति क्षमता बढाने के लिए पीएचईडी द्वारा जमा की गई राशि के उपरान्त भी बांध ऊॅंचाई बढाने संबंधी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर कलक्टर द्वारा नाराजगी जताई गई और निर्देश दिए कि इस संबंध में तत्काल ही कार्यवाही करें अन्यथा व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाकर कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान, उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, करतारसिंह मीणा, गंगासहाय मीणा व समिति सदस्य गुरूप्रसाद पटेल, रमा कंसारा व अन्य सदस्यों समेत सभी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 
अनुपस्थिति पर नोटिस देने के निर्देश
सतर्कता समिति की बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के किसी भी प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर जिला कलक्टर पवन ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
जनसुनवाई भी हुई, समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सतर्कता समिति की बैठक में जनसुनवाई भी हुई। इसमें आमजनों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों पर कलक्टर ने संबंधित विभागों से जानकारी लेकर दिशा निर्देश प्रदान किए।  इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच व्यक्ति उपस्थित हुए। इसमें रंभा देवी  जैन द्वारा अपने पति की मृत्यु पर पारिवारिक पेंशन न मिलने की शिकायत की। इस पर संबंधित कृषि विभाग से इस संबंध में जानकारी ली गई तो बताया गया कि  संबंधित कार्मिक की पात्रता संबंधित शर्तों पर प्रकरण निदेशक को भेजा गया था जहां से इसे वित्त विभाग को प्रेषित किया गया है और वहां से मंजूरी प्राप्त होने पर ही पेंशन देना संभव होगा। बोडामली ग्राम पंचायत राजस्व ग्राम कोदरीया के एक विद्यालय के सामने मगरी पर अतिक्रमण की शिकायत पर कलक्टर ने सीमलवाडा विकास अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।
इसी प्रकार ग्राम भूलावाडा में फरवरी २००६ से खोदे गए हेण्डपंप पर लोरिंग नहीं होने की शिकायत पर कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कच्ची बस्ती में पट्टों पर रोक हटाने के संबंध में की शिकायत पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में हाईकोर्ट से स्टे है और स्टे हटने पर आवंटन की कार्यवाही संभव है। एक प्रार्थी पार्वती देवी द्वारा सहयोगिनी के पद पर नियुक्ति के संबंध में आवेदन पर कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक को पात्र होने पर उचित कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए।
पता नहीं साहब..
बैठक दौरान समिति में दर्ज एक प्रकरण में चिकित्सा विभाग द्वारा १८ एएनएम की नियुक्ति में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने व अनियमितता बरतने की शिकायत पर विभाग द्वारा अब तक कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्त नहीं  होने के संबंध में कलक्टर नीरज के.पवन द्वारा जानकारी ली गई। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल पारगी द्वारा बताया गया कि इस संबंध में जांच कर ली गई है तथा एक एएनएम श्रीमती पिंगला को हटा दिया गया। दो एएनएम के चिन्हित नहीं हो पाने के तथ्य पर जब डॉ.पारगी ने कहा ’’पता नहीं साहब....दो एएनएम कहां है ?‘‘  तो कलक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत ही तहसीलदार जसराम मीणा को इस संबंध में जानकारी करने के निर्देश दिए। मीणा ने बैठक से ही अपने पटवारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए। कुछ ही मिनटों में तहसीलदार द्वारा कलक्टर के समक्ष दोनों एएनएम के बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गई तो कलक्टर  बेहद खुश हुए। उन्होंने सीएमएचओ को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरा मन बनाकर ईमानदारी से कार्य करें और समिति में दर्ज प्रकरणों पर गंभीरता से रिपोर्ट पेश करें ताकि आमजनों को राहत प्रदान की जा सके।
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक को संबोधित करते कलक्टर नीरज के.पवन और मौजूद समिति सदस्य व अधिकारी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

अभियोग
एवं
सतर्कता
समिति
बैठक
संपन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares