मजहर खान के मोहनदास
30 Nov
2007
रामगोपाल वर्मा की सत्या, कौन, झंकार बीट्स और मस्ती जैसी फिल्मों के मशहूर सिनेमाटोग्राफर मजहर कामरान आजकल मोहनदास के साथ इतने व्यस्त हैं
रामगोपाल वर्मा की सत्या, कौन, झंकार बीट्स और मस्ती जैसी फिल्मों के मशहूर सिनेमाटोग्राफर मजहर कामरान आजकल मोहनदास के साथ इतने व्यस्त हैं कि उन्होनें बाहर की फिल्में करना बंद कर दिया है। मतलब यह कि आजकल वे अपने निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म मोहनदास के प्रदर्शन और उसके प्रचार प्रसार में लगे हैं। सोनाली कुलकर्णी ,सुशांत सिंह , शर्बानी मुखर्जी , समीर धर्माधिकारी और गोविंद नामदेव जैसे कलाकारों की मौजूदगी वाली यह फिल्म अगले महिने प्रदर्शित हो रही है. उनका कहना है जब तक मेरी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो जाती मैं जरा व्यस्त हूँ।'
|