अब पुलिसवाली नारायणी शास्त्री
30 Nov
2007
खबर है कि पिया का घर के बाद ममता जैसे कार्यक्रम से लोकप्रिय होने वाली अभिनेत्री नारायणी शास्त्री अब पुलिस में भर्ती होने जा रही है।
खबर है कि पिया का घर के बाद ममता जैसे कार्यक्रम से लोकप्रिय होने वाली अभिनेत्री नारायणी शास्त्री अब पुलिस में भर्ती होने जा रही है। मतलब यह कि हाल ही में उनके प्रेमी माने जाने वाले अभिनेता गौरव चोपड़ा ने लेफ्ट राइट में एक आर्मी अफसर का चरित्र निभाया और अब वे अपने नए कार्यक्रम कभी न कभी फिर मिलेगें में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखायी देंगी। नाइन एक्स पर आने वाले इस कार्यक्रम की कहानी कालेज में पढ़ने वाले तीन ऐसे दोस्तों की है जिनमें एक पत्रकार और एक गैंगस्टर का बेटा है। नारायणी का चरित्र इसी त्रिकोण प्रेमकथा का आधार है।
|