KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS 12 March 2010
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News | Holi
Free News on your website


रिसर्जेंट राजस्थान-पार्टनरशिप समिट-राज्य सरकार एवं ब्यूरोक्रेसी की प्रशंसा की
30 Nov 2007

जयपुर के बिरला सभागार में शुक्रवार से आयोजित ‘‘रिसर्जेंट राजस्थान- पार्टनरशिप समिट‘‘ के प्रारम्भिक सत्रा में विभिन्न उद्योगपतियों ने राजस्थान में निवेश के संबंध में उनके अनुभवों को बताया और राज्य में अनेक निवेश की इच्छा जताई।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


रिसर्जेंट राजस्थान- पार्टनरशिप समिटनई दिल्ली, ३० नवम्बर। जयपुर के बिरला सभागार में शुक्रवार से आयोजित ‘‘रिसर्जेंट राजस्थान- पार्टनरशिप समिट‘‘ के प्रारम्भिक सत्रा में विभिन्न उद्योगपतियों ने राजस्थान में निवेश के संबंध में उनके अनुभवों को बताया और राज्य में अनेक क्षेत्रा में निवेश की इच्छा जताई। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का विस्तृत दृष्टिकोण, ब्यूरोक्रेसी का सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रुख, राज्य में गत वर्षों में आधारभूत सुविधाओं के त्वरित विकास एवं यहां के अनुकूल औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान निवेश के लिए आज देश में सबसे उपयुक्त राज्यों की श्रेणी में आ गया है। 
इस सत्रा की अध्यक्षता करते हुए वेदान्ता ग्रुप के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनकी कम्पनी ने जब से हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का टेकओवर किया तब से उन्हें पग-पग पर राजस्थान का सहयोग मिल रहा है। राजस्थान में प्रतिवर्ष एक हजार करोड निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राजस्थान में पांच हजार करोड रुपये का और निवेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे दिल से राजस्थान से जुडे हुए हैं। उन्होंने राज्य में औद्योगिक पार्क बनाये जाने का सुझाव दिया जिसमें लगने वाले उद्योगों को वेदान्ता समूह प्राथमिकता के आधार पर कच्चा माल की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि उनका समूह सामाजिक सरोकारों को पूरा करने के लिए  मिड-डे-मील, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसे क्षेत्रा में भी राज्य सरकार के साथ हरंसभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड १०० करोड  रुपये तक सहयोग के लिए तत्पर है। 
इन्फ्रास्ट्रक्चर लिजिंग एवं फाइनेन्सियल सर्विसेज के अध्यक्ष श्री रवि पार्थ सारथी ने राज्य सरकार द्वारा गत वर्षों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए उठाये गये कदमों की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनकी कम्पनी द्वारा राजस्थान में करीब ६ हजार ५०० करोड रुपये का निवेश कर विभिन्न परियोजनाओं की क्रियान्विति की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान मेगा हाईवे प्रोजेक्ट जो कि जनवरी २००६ में प्रारंभ किया गया था वह जनवरी २००८ तक पूर्ण हो जायेगा। उन्हने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत ऐसे स्थानों को भी लिया गया है जो अभी उपेक्षित थे।
होण्डा सिएल कार्स इंडिया लि. के अध्यक्ष श्री एम. तागेदागवा ने कार निर्माण का प्रोजेक्ट लगाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में यह पहली कार निर्माण कम्पनी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि कम्पनी द्वारा राजस्थान में कार प्लान्ट लगाने का निर्णय यहां के अनुकूल निवेश वातावरण एवं राज्य सरकार के सहयोगात्मक रवैये को देखते हुए लिया गया। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रारंभिक तौर पर ६० हजार कारों का निर्माण किया जायेगा जिसकी संख्या धीरे-धीरे बढाई जायेगी।    
श्री तागेदागावा ने कहा कि उनकी कम्पनी कार निर्माण में पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने पर विशेष ध्यान दे रही है और देश के उपभोक्ताओं तक विश्व की नवीनतम कार निर्माण तकनीक को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ-साथ उनकी कम्पनी शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य देखभाल एवं प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराने में भी सहयोग कर रही है।
भारत होटल्स की अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सुश्री ज्योत्सना सूरी ने राज्य सरकार की नई होटल नीति की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य में होटल क्षेत्रा में निवेश करने वालों के लिए अनुकूल वातावरण बना है। उन्होंने होटल उद्योग के विस्तार के लिए राज्य सरकार से सरकारी भूमि को निजी क्षेत्रा के लिए उपलब्ध कराने, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुरा स्मारकों, हवेलियों आदि को होटल के रूप में विकसित करने तथा नये होटलों के लिए टैक्स हॉलीडे एवं लक्जरी टैक्स को कम करने का सुझाव दिया। उन्होंने राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हॉस्पिटेलिटी इन्स्टीट्यूट बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उदयपुर में लक्ष्मी विलास पैलेस होटल के बाद उनका ग्रान्ड समूह शीघ्र ही जयपुर में जगतपुरा रोड जवाहर सर्किल के पास ग्रान्ड होटल लेकर आ रहा है।
फोर्टिस हैल्थकेयर के प्रबन्ध निदेशक एवं सी.ई.ओ. श्री शिवेन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का आशाजनक विस्तार एवं विकास होने के साथ यहां चिकित्सा पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उनका समूह राजस्थान सरकार के साथ अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं पर भी सहयोग करने के प्रति इच्छुक है जिससे कि राज्य के लोगों को अच्छी एवं गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें, साथ ही राज्य में रोजगार के अवसर पर सृजित हो सकें।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्री अरुण नन्दा ने कहा कि राजस्थान में महिन्द्रा एवं महिन्द्रा द्वारा स्थापित किया जा रहा सेज इस दशक का सबसे सफल सेज सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि सेज में अक्टूबर २००६ से कार्य शुरु कर दिया गया है। इसमें इन्फोसिस कम्पनी एवं विश्व की सबसे बडी आउट सोर्सिंग कम्पनी डोयिशर बैंक द्वारा भी आफिस स्थापित करने के लिए भी समझौते पर सहमति हो गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे विस्तृत दृष्टिकोण रखने वाली दूसरे किसी मुख्यमंत्राी से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। उन्हने बताया कि सेज में ४५ प्रतिशत री-साईकिल वाटर का इस्तेमाल किया जायेगा।
प्रारम्भिक सत्रा के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे एवं राज्य मंत्राीमण्डल के सदस्यों की मौजूदगी में एक लाख ५५ हजार करोड रुपये के निवेश के लिए २४२ सहमति पत्राों पर हस्ताक्षर किये गये। इस निवेश से राज्य के त्वरित विकास के साथ लोगों को अधिक से अधिक रोजगार अवसर सुलभ हो सकेंगे।
इन समझौतों में उद्योग से सम्बन्धित ९ हजार ३४२ करोड रुपये के ८८ समझौते, खनिज के ६० हजार ५० करोड रुपये के २३, ऊर्जा के ९ हजार ६२४ करोड रुपये के १५, सेज के ३५ हजार ३२४ करोड रुपये के ११, नगरीय आधारभूत सुविधाओं के २६ हजार ५० करोड रुपये के ५, पर्यटन विकास के ५ हजार ४४ करोड रुपये के २१, कृषि के एक हजार ४७८ करोड रुपये के ९, पशु पालन विकास के ३५० करोड रुपये का एक, उच्च शिक्षा के २ हजार २९८ करोड रुपये के २५, चिकित्सा शिक्षा के ४ हजार ७०७ करोड रुपये के १७, तकनीकी शिक्षा के ६०० करोड रुपये के २२ समझौते शामिल हैं।
जयपुर में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा एवं रीको द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किये जा रहे आईटी सेज में डोश्यर बैंक द्वारा २ हजार सीट का बैक ऑफिस स्थापित करने के लिए महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के निदेशक श्री अरूण नंदा एवं डोश्यर बैंक के सीओ श्री अरिन्दम् बनर्जी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसी प्रकार नारायण हृदयालय संस्थान द्वारा जयपुर में ५ हजार बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने के लिए संस्थान के निदेशक डॉ. देवी शेट्टी एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ.गोविन्द शर्मा के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। इसमें ९५० करोड रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
मैसर्स सूजलोन गुजरात विंड पार्क द्वारा ११४० मेगावाट क्षमता के विंड पार्क स्थापित करने के लिए कम्पनी के निदेशक श्री आर.ए. परमार एवं राजस्थान रिन्यूएवल एनर्जी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राजीव स्वरूप के बीच सहमति पत्रा पर हस्ताक्षर किये गये। इस परियोजना पर ४९१० करोड रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसी प्रकार लफार्ज इंडिया के कण्टरी हैड श्री उदय खन्ना एवं खान पेट्रोलियम सचिव डॉ. अशोक सिंघवी ने चित्तौडगढ जिले में निवेश के साथ नया सीमेन्ट प्लाण्ट स्थापित करने के एवं जैसलमेर में ग्रीन फील्ड सीमेन्ट प्लाण्ट स्थापित करने के लिए २८०० करोड रुपये क निवेश करने के आशय पत्रा पर हस्ताक्षर किये गये।
सम्मेलन में फायर कैपिटल फण्ड के निदेशक श्री माइकल टारगोफ एवं प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री परविन्द सिंह के बीच जयपुर में एक टाउनशिप विकसित करने के लिए ४०० करोड रुपये के निवेश के समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इसी प्रकार रिलायन्स इण्डस्ट्रीज द्वारा राजस्थान के २५ शहरों में गैस आपूर्ति के लिए गैस ग्रिड्स स्थापित करने, अण्डर ग्राउण्ड कोल गैसिफिकेशन और कोल बेड मिथेन के लिए तीन एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये गये। समझौते पत्रा पर रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के सीओ श्री उमेश भण्डारी एवं सचिव खान एवं पैट्रोलियम डॉ. अशोक सिंघवी ने हस्ताक्षर किये। इस परियोजना के तहत राज्य में १३ हजार ५०० करोड रुपये का निवेश किया जाना प्रस्तावित है।
केयर्न्स एजर्जी इंडिया लिमिटेड द्वारा ऑफस्ट्रीम ऑयल एण्ड गैस डवलपमेंट फैसेलिटीज विकसित करने के लिए फील्ड डवलपमेंट प्लान तैयार करने हेतु कम्पनी के निदेशक श्री संदीप भण्डारी एवं खान एवं पैट्रोलियम सचिव डॉ. अशोक सिंघवी के बीच समझौता पत्रा पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत राज्य में १० हजार करोड रुपये का निवेश किया जायेगा। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज द्वारा कोटपूतली में ४ एमटी क्षमता का नया सीमेन्ट प्लाण्ट और नवलगढ म ३ एमटी क्षमता का प्लाण्ट स्थापित करने के साथ शंभूपुरा, चित्तौडगढ में मौजूद प्लाण्टों की क्षमता का ४ एमटी तक विस्तार करने के लिए ४ हजार ८०० करोड रुपये का निवेश किया जाना प्रस्तावित है। ग्रासिम कम्पनी के लिए अध्यक्ष श्री एस.के.माहेश्वरी एवं शासन सचिव डॉ. अशोक सिंघवी द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
सम्मेलन में मैसर्स हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीओ. श्री एम.एस. मेहता एवं खान एवं पैट्रोलियम सचिव डॉ. अशोक सिंघवी के बीच ६ हजार ३६२ करोड रुपये के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किये गये। इसके तहत हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड राज्य में खनन गतिविधियों का विस्तार करने के साथ चंदेरिया में नये लैड एवं जिंक स्मेल्टिंग प्लाण्ट स्थापित करेगा। साथ ही राज्य में १० हजार करोड रुपये का निवेश कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप स्थापित करने के लिए मैसर्स आर.के. इन्फ्रास्ट्रक्चरर्स के श्री संजय कुमार एवं प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री परविन्दर सिंह के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
बॉम्बे ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा जयपुर में १५० करोड रुपये का निवेश कर ६०० बैड के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और पैरा मेडिक ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट स्थापित करने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत कुमार तापडया एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. गोविन्द शर्मा के बीच समझौते पत्रा पर हस्ताक्षर किये गये। इसी प्रकार फोर्टीज हैल्थ केयर द्वारा जयपुर में मेडिकल एज्यूकेशन हब एवं संभागीय मुख्यालयों पर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने के लिए फोर्टीज हैल्थ केयर के सीओओ के डॉ. प्रणीत कुमार एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. गोविन्द शर्मा द्वारा एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये गये। इसके तहत १२०० करोड रुपये का निवेश किया जाना प्रस्तावित है।
सम्मेलन में मैसर्स इन्टरनेशनल एम्यूजमेंट एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. द्वारा २ हजार २५० करोड रुपये का निवेश कर जयपुर मं मेगा ट्यूरिज्म स्थापित करने के लिए कम्पनी के निदेशक श्री एम.के.सुराणा एवं प्रमुख सचिव पर्यटन श्रीमती मीरा महर्षि के बीच समझौता पत्रा पर हस्ताक्षर किये गये। इसी प्रकार मैसर्स नीसा लैजर लिमिटेड के श्री संजय गुप्ता एवं प्रमुख शासन सचिव (पर्यटन) श्रीमती महर्षि के बीच २४०.५२ करोड रुपये के निवेश के लिए समझौते पत्रा पर हस्ताक्षर किए गये जिसके तहत मनोरंजन एवं ‘हास्पिटेलिटी‘ प्रोजेक्ट्स स्थापित किये जायेंगे।
इसी प्रकार मनीपाल यूनिवर्सिटी द्वारा जयपुर में एक उच्च गुणवत्ता का एक एकेडेमिक केम्पस स्थापित करने के लिए एक सौ करोड रुपये निवेश करने पर सहमति हुई। इस समझौते पर मनीपाल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एच.एस.बलाल एवं प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री जी.एस.संधु द्वारा हस्ताक्षर किये गये। मैसर्स विकास डब्ल्यू.एस.पी. लि. द्वारा ३६० करोड का निवेश कर राज्य में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए समझौते पत्रा पर हस्ताक्षर किये गये। समझौते पर प्रमुख शासन सचिव कृषि श्री आशीष बहुगुणा एवं कम्पनी श्री शिल्पी राजवंशी द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
सम्मेलन में नेशनल एक्सपोर्ट एक्सचेंज लि. द्वारा कृषि एवं अन्य वस्तुओं के लिए डिलीवरी बेस्ड इलेक्ट्रोनिक मार्केट स्थापित करने के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अवनीश सिन्हा एवं प्रमुख शासन सचिव कृषि श्री आशीष बहुगुणा के बीच समझौते पत्रा पर हस्ताक्षर किए गए।
इसी प्रकार मैसर्स केवेन्टर एग्रो लिमिटेड द्वारा डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करन के लिए कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक श्री मयंक जालान एवं प्रमुख शासन सचिव पशुपालन श्रीमती आशा सिंह के बीच समझौते पत्रा पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत राज्य में कुल एक हजार करोड रुपये का निवेश होगा।
सम्मेलन में सोमानी वोरेस्टेड लिमिटेड द्वारा ६६० करोड रुपये का निवेश कर खुशखेडा में इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी सेज स्थापित करने के लिए कम्पनी के प्रबंध निदेशक श्री आशीष सोमानी एवं प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्री अशोक सम्पतराम के बीच समझौते पत्रा पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अतिरिक्त मैसर्स जेनपेक्ट द्वारा जयपुर में १४४ करोड रुपये का निवेश कर इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी सेज स्थापित करने के लिए कम्पनी के उपाध



Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

राजस्थान-पार्टनरशिप
समिट-राज्य
सरकार
एवं
ब्यूरोक्रेसी
प्रशंसा
की


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Bikaner BJP president Shashi Sharma addressing in a Dharna against price rise


Software Watch

Advanced Clipboard




One Windows clipboard is not enough for you? Advanced Clipboard allows you to create 15 independent clipboards and work with each of them separately. It means that you can paste information from any of the clipboards to any application at any moment

Click Here

Powered by
UniqueIdea.net

Himesh Reshamiya in moive Karzzz


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares