वागड महोत्सव में सराहनीय सेवा के लिए अधिकारियों का किया सम्मान
30 Nov
2007
पांच दिवसीय रंगारंग वागड महोत्सव के सफल आयोजन दौरान सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का जिला कलक्टर नीरज के.पवन द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर शुक्रवार को सम्मान किया गया।
डूंगरपुर ३० नवंबर/पांच दिवसीय रंगारंग वागड महोत्सव के सफल आयोजन दौरान सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का जिला कलक्टर नीरज के.पवन द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर शुक्रवार को सम्मान किया गया।
जिला कलक्टर पवन ने आज जिला परिषद सभागार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, विभिन्न प्रतियोगिताओं व शोभायात्र में सहयोग करने के लिए उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, सागवाडा उपखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए उपखण्ड अधिकारी करतारसिंह मीणा व अधिशासी अधिकारी सूरजप्रकाश शर्मा, विद्युत संबंधी श्रेष्ठ व्यवस्थाओं के लिए अधिशासी अभियंता बीएल जैन, गैर नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर पंचायत समिति डूंगरपुर के विकास अधिकारी गणेशलाल रोत व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सागवाडा विकास अधिकारी उमाशंकर शर्मा व तहसीलदार, शोभायात्र में सहयोग के लिए वन विभाग के प्रतिनिधि डी.के.तिवारी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व महोत्सव के समापन समारोह में भी कई अधिकारियों को सम्मानित किया जा चुका है।
|