परिसम्पत्तियों के सामाजिक अंकेक्षण के साथ ग्रामीणों को मौके पर लाभांवित किया जाएगा - टी. रविकांत ग्राम सम्फ अभियान की बैठक सम्पन्न Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
परिसम्पत्तियों के सामाजिक अंकेक्षण के साथ ग्रामीणों को मौके पर लाभांवित किया जाएगा - टी. रविकांत Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
हनुमानगढ ३० दिसम्बर ! ग्राम सम्फ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज विभाग द्वारा निर्मित परिसम्पत्तियों व जल चेतना यात्रा एवं स्वास्थ्य चेतना यात्रा जैसे अभियानों में सम्पादित कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण करते हुए, विभिन्न विभागीय कार्यों से ग्रामीणों को मके पर लाभांवित किया जाएगा । जिला कलक्टर श्री टी. रविकांत ने शनिवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में ग्राम सम्फ अभियान से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण सम्बन्धी कार्य के लिए रिकॉर्ड का संधारण करने के लिए ग्राम पंचायत में सबसे बडे विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है ।
जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपयोगी पडी सम्पत्तियों की अभियान के दौरान समीक्षा की जाएगी तथा इस बात का अंकेक्षण होगा कि जिस उद्देश्य से उनका निर्माण हुआ है वे उस उद्देश्य से उनका निर्माण हुआ है वे उस उद्देश्य से उनका निर्माण हुआ है वे उस उद्देश्य से प्रयुक्त हो रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अनुपयोगी सम्पत्तियों के चिन्हींकरण व उपयोग के सम्बन्ध म ग्राम सम्फ अभियान के प्रभारियों को प्रस्ताव तैयार करके प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है ।
जिला कलक्टर ने कुछ ग्राम सेवक एवं पटवारियों द्वारा अभियान के बहिष्कार के सन्दर्भ में बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने इस बात के सख्त निर्देश जारी किये हैं कि कोई भी कार्मिक अभियान में भाग नहीं ले तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई ग्राम सेवक या पटवारी अभियान में उनको सुपर्द कार्य को अंजाम नहीं देंगे या अनुपस्थित रहेंगे तो उनको उस दिन गैर हाजिर मानते हुए वेतन में कटौती की जाएगी। इस प्रकार अनुपस्थित कर्मचारी की सर्विस (सेवा) में ब्रक आ जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने ऐसे ग्राम सेवकों व पटवारियों का समस्त रिकॉर्ड कब्जे में लेकर अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के माध्यम से कार्य सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा ऐसे किसी भी घटनाक्रम से अप्रभावित रहते हैं आम आदमी को अभियान के माध्यम से लाभांवित करने की राज्य सरकार की मंशा को पूरी तरह अमलीजामा पहनाया जाएगा ।
बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बी. एल. मेहरडा ने अभियान के उद्देश्यों व इस दौरान सम्पादित किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री जे. पी. बुनकर ने बैठक में बताया कि इस अभियान में नामांतरण, जमाबंदी पढकर सुनाना, पासबुक वितरण, रास्ते खुलवाना एवं उनका रिकॉर्ड में अमलदरामद व सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि के आवंटन सहित विविध राजस्व कार्य सम्पादित किये जाएंेगे ।
हनुमानगढ पंचायत समिति के प्रधान श्री दयाराम जाखड ने कहा कि इस अभियान से लोगों को बहुत फायदा होगा तथा गांवों में इसके बहुत अच्छे परिणाम आऐंगे। उन्हने इस अभियान के लिए सरपंच, ग्राम सेवकों, पंचायत समिति सदस्यों सहित अन्य जन प्रतिनिधियों की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया । बैठक में नोहर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती उर्मिला बिजारणियां, समाज कल्याण अधिकारी श्री अशोक जांगिड सहित मीडिया प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि व अन्य संम्बंंधत कार्मिक मौजूद थे ।