सतत शिक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
30 Dec
2006
हनुमानगढ ३० दिसम्बर ! जिला सत्त शिक्षा एवं साक्षरता अधिकारी श्री तेजा सिंह गदराना व जिला साक्षरता समन्वयक श्री ओम पुरोहित‘‘ कागद‘‘ ने शनिवार को भादरा तहसील में झॉसल, बैर, छानीबडी, निनाण, नांगल, डोबी तथा किराडा बडा के सतत शिक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया । जिला सतत शिक्षा एवं साक्षरता अधिकारी ने बताया कि झॉसल में स्वास्थ्य चेतना यात्रा में प्रेरक को अनुपस्थित रहने पर नोटिस दिया गया है । नांगल के प्रेरक महावीर सिंह व सहप्रेरक सुभाष चन्द को अनुपस्थिति के चलते निलम्बित कर दिया गया है। इसी प्रकार बैर व निनाण के सहप्रेरकों को अनियमितता के कारण हटा दिया गया है। उन्होंने डोबी व किराडा बडा में महिला व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान तहसील समन्वयक श्री राजेन्द्र प्रसाद भी साथ मौजूद थे।
|
|
Microsoft JET Database Engine error '80004005'
Query is too complex.
/same_news.asp, line 87 | |