भारतीय वायुसेना भर्ती रैली की तैयारी बैठक
30 Dec
2006
खबरएक्सप्रेस.कॉम। भारतीय वायुसेना कार्यालय जोधपुर द्वारा १० से १६ जनवरी तक उदयपुर में आयोजित होने वाली भर्ती रैली की व्यापक तैयारियों के लिये बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर)की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
अति० जिला कलक्टर (शहर) बी.एस.पंवार के अनुसार इस ग्रुप वाई (पुलिस/ सिक्योरिटी) ट्रेड में दस जनवरी को उदयपुर, पाली, चितौडगढ, राजसमंद, बांसवाडा एवं सिरोही जिलो में तथा १२ जनवरी को जालोर, अजमेर, बूंदी, टोंक, भीलवाडा, डूंगरपुर एवं कोटा जिलो के अभ्यर्थियो की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार ग्रुप एक्स (तकनिकी) ट्रेड में १४ जनवरी को उदयपुर, पाली, चितौडगढ, राजसमंद, बांसवाडा, सिरोही, जालोर, अजमेर, बूंदी, टौंक, भीलवाडा, डूंगरपुर, झालावाड, कोटा, दोसा, चुरु, बारां एवं सवाईमाधोपुर जिलो में अभ्यर्थियो की भर्ती होगी। प्रार्थी को नियत तिथि को प्रातः ७ बजे से १० बजे तक उपस्थिति देनी होगी।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थी को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र व अंकतालिकाएं, हाल में ख्ंाचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो की सात प्रतियां, तहसीलदार द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र एवं फिजिकल फिटनेश हेतु निक्कर व स्पोर्टस जूते और इस हेतु सहमति फार्म साथ लाना होगा। उन्होने बताया कि ग्रुप एक्स ट्रेड के लिए जन्म एक जनवरी,१९८६ से ३१ मार्च,१९९० के बीच तथा ग्रुप वाई ट्रेड के लिए जन्म एक जनवरी १९८८ से ३१ मार्च,१९९१ के बीच होने पर ही अभ्यर्थी पात्र होगा।
उन्होंने बताया कि ग्रुप वाई के लिए न्यूनतम उंचाई १७२ सेमी होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में दसवीं न्यूनतम पचास प्रतिशत योग व अंग्रेजी में साठ अंक सहित उतीर्ण हो अथवा इन्टर मीडिएट या समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम अंको के पचास प्रतिशत योग व मैट्रिक या इंटर मीडिएट में अंग्रेजी में साठ अंक सहित उर्त्तीण की हो।
|